रिलेशनशिप में डिप्रेशन से बाहर निकलने की तरीके, इन टिप्स को करें फॉलो

रिलेशनशिप में डिप्रेशन कैसे दूर करें?

रिलेशनशिप में डिप्रेशन से बाहर निकलने की तरीके – पार्टनर्स के बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो जाता है। यह मनमुटाव इतना बढ़ जाता है कि रिश्तों में कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिलने लगती है। धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है और फिर रिलेशनशिप टॉक्सिक हो जाता है।

अपने रिलेशनशिप को खराब होने से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। यह टिप्स रिलेशनशिप में पैदा हुई गलतफहमियों को दूर करने में मदद कर सकती है। कई बार बातचीत का समय ना मिलना भी रिलेशनशिप को खराब कर देता है।

Tips for Good Relationship

हर चीज को पर्सनली लेना छोड़ दें

कई बार ऐसा होता है की छोटी-छोटी बातों पर कपल्स बहस कर लेते हैं और मनमुटाव करके एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर देते हैं। यह स्थिति ऐसे मोड़ पर ले जाती है जहां से वापस लौटना बहुत ही कठिन होता है।

ऐसे में हर बात पर रिएक्ट करना और खुद को तनाव में रखना डिप्रेशन की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे आपकी जिंदगी खराब हो सकती है। इसलिए कुछ बातों को गंभीरता से लेने के बजाय हल्की हंसी में उड़ा देना बेहतर होता है। इससे रिलेशनशिप को बचाया जा सकता है।

पार्टनर की केयर करें

पार्टनर की केयर करना एक अच्छे से रिलेशनशिप के लिए बहुत ही बेहतर होता है। हर व्यक्ति जीवन में प्यार और केयर की चाहत रखता है। यदि आप अपने जीवनसाथी की खुशियों और गम में उसके साथ रहते हैं और पार्टनर का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं तो आपके रिलेशनशिप में डिप्रेशन जैसी कोई चीज नहीं रह जाती है।

एक दूसरे से सुझाव लें

किसी भी कार्य को करने से पहले एक दूसरे से सुझाव लेना भी बेहतर होता है। यदि आपको कुछ खरीदना है या फिर जीवन में कोई अहम फैसला लेना है तो अपने पार्टनर की राय अवश्य लें। इससे पार्टनर को अपने महत्व का एहसास होता है और वह दुविधा से निकलकर आपके करीब आने लगता है। इससे रिलेशनशिप मजबूत होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

कुछ समय साथ में बिताएं

रिलेशनशिप को समय देना बहुत ही जरूरी होता है। दिनभर काम करने के बाद कुछ समय अपने पार्टनर के लिए भी निकालना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आती है। पार्टनर के लिए समय निकालने से पार्टनर को अच्छा महसूस होता है।

अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर आप दिन भर बहुत ही अच्छा महसूस करते हैं। इसके अलावा अपने पार्टनर की चिंता और समस्याओं से अवगत होते हैं। इससे रिश्तों में तनाव कम होने लगता है।

मेडिटेशन के लिए निकालें वक्त

अपने कामकाज और अन्य दिनचर्या के अलावा मेडिटेशन के लिए भी समय निकालना जरूरी होता है। सुबह उठकर 15 से 30 मिनट तक मेडिटेशन करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है।

नियमित तौर पर मेडिटेशन का अभ्यास करने से निगेटिव विचार खत्म होने लगते हैं और पॉजिटिव विचार जीवन में आने लगते हैं। इससे कोई भी काम अच्छे से संपन्न होता है और टाइम मैनेजमेंट भी ठीक से हो पाता है। इससे पार्टनर को समय मिल पाता है और रिश्तों की समस्याएं दूर होने लगती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

रिलेशनशिप में डिप्रेशन से बाहर निकलने की तरीके, इन टिप्स को करें फॉलो

रिलेशनशिप में डिप्रेशन कैसे दूर करें?
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts