Highlights:
- शादी के तीन महीने बाद सोशल मीडिया पर उड़ी थीं चर्चाएं
- इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दिया प्रेग्नेंसी पर साफ जवाब
- यूट्यूब व्लॉग से बढ़ा था कयासों का दौर
Highlights:
- शादी के तीन महीने बाद सोशल मीडिया पर उड़ी थीं चर्चाएं
- इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दिया प्रेग्नेंसी पर साफ जवाब
- यूट्यूब व्लॉग से बढ़ा था कयासों का दौर
Avika Gaur Pregnancy Rumours: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस Avika Gor ने बेहद कम उम्र में अपनी दमदार एक्टिंग और मासूम अंदाज़ से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। Balika Vadhu में आनंदी के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली अविका आज टीवी, वेब सीरीज और साउथ फिल्मों में सक्रिय हैं।
अविका गौर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में शादी के बाद अविका की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अब एक्ट्रेस ने खुद सच्चाई सामने रख दी है।
शादी के बाद क्यों उड़ीं प्रेग्नेंसी की खबरें?
अविका गौर ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड Milind Chandwani से शादी की थी। दोनों ने 30 सितंबर को रियलिटी शो Pati Patni Aur Panga के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शादी की तमाम रस्में भी इसी शो के दौरान हुई थीं। शादी के महज तीन महीने बाद ही अविका के मां बनने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।
इन अफवाहों पर अब अविका गौर ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत हैं। अविका ने कहा, “ये सभी प्रेग्नेंसी की अफवाहें बिल्कुल गलत हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि कोई और खबर जरूर है, जिसे हम जल्द शेयर करेंगे।” इस बयान के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

वायरल व्लॉग से बढ़ा कयासों का दौर
दरअसल, अविका और मिलिंद ने हाल ही में अपने एक यूट्यूब व्लॉग में शादीशुदा जिंदगी और भविष्य की योजनाओं पर बात की थी। व्लॉग में अविका ने कहा था कि 2026 उनके लिए बड़े बदलाव लेकर आएगा। इस पर मिलिंद ने भी इशारों में एक ऐसे बदलाव का जिक्र किया, जिसकी उन्होंने न तो योजना बनाई थी और न ही उम्मीद की थी। इसी बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
व्लॉग के दौरान जब अविका ने मिलिंद से पूछा कि क्या वह नर्वस हैं तो उनके जवाब ने फैंस का ध्यान और खींच लिया। मिलिंद ने कहा, “थोड़ा नर्वस होना हेल्दी है, क्योंकि इसका मतलब है कि आप परवाह करते हैं।” बस इसी बयान के बाद फैंस ने मान लिया कि घर में नया मेहमान आने वाला है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा करना शुरू कर दिया कि अविका प्रेग्नेंट हैं।
अब अविका गौर ने प्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि उन्होंने कोई और बड़ी खबर आने का संकेत देकर फैंस की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर अविका और मिलिंद कौन-सी खुशखबरी देने वाले हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































