नई दिल्ली। 1 फरवरी 2021 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। उन्होंने बजट में भारतीय रेल बजट के लिए बड़ा ऐलान किया। भारतीय रेलवे के लिए सरकार ने विशेष पैकेज की घोषणा की।
वित्तमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि रेलवे के लिए रिकॉर्ड 1,10,055 करोड़ रुपए प्रदान किये गए हैं। इनमें से 2021-22 में पूंजीगय व्यय के लिए 1,07,100 करोड़ रूपए हैं।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रेलवे का 2023 के दिसंबर तक सभी पटरियों का विद्दुतीकरण का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘भारतीय रेलवे ने 2030 में भारत के लिए एक राष्ट्रीय रेल योजना तैयार की है। यह योजना 2030 तक भविष्य के लिए तैयार रेलवे प्रणाली बनाने की है। मेक इन इंडिया को सक्षम बनाते हुए उद्योग के लिए लॉजिस्टिक लागत को कम करना इसका उद्देश्य है।’
मेट्रो परिचालन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बस परिवहन में वृद्धि के लिए 18,000 करोड़ से एक नई योजना लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में 702 किलोमीटर की परंपरागत मेट्रो रेल परिचालन में है। 1,016 किमी नई मेट्रो और आरआरटीएस देश के 27 शहरों में निर्माणाधीन है। कोच्चि मेट्रो रेलवे फेज 2 पर काम शूरु किया जाएगा। इसकी लंबाई 11.5 किमी है। इसपर कुल 1 हजार 957 करोड़ रूपए का खर्च आएगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
इससे अलावा देश में नेशनल हाईवे पोजेक्ट के अंतर्गत पश्चिम बंगाल में 675 किमी राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसपर 25,000 करोड़ रुपए की लागत खर्च की जाएगी। केरल में 1,100 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए 65,000 करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































