सपने में छिपकली को मारना शुभ या अशुभ, जानें छिपकली मारने का संकेत

सपने में छिपकली मारना

Killing lizard in Dream – सपने में छिपकली को मारने का मतलब क्या होता है? स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, जो कुछ भी हम सपनों में देखते हैं, वो हमारे जीवन में आने वाली शुभ या अशुभ घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। छिपकली का सपना आना खास मायने रखता है। यही वजह है कि कई लोग जब सपने में छिपकली को मारते हुए देखते हैं तो उनके मन में डर पैदा हो जाता है। तो चलिए ये जानते हैं कि क्या सच में सपने में छिपकली को मारना शुभ है या अशुभ?

सपने में छिपकली को मारना शुभ या अशुभ?

सपने में छिपकली को मारना – Killing Lizard in Dream

सपने में छिपकली को मारना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होने वाली है। जब मानसिक तनाव बढ़ता है तो व्यक्ति का मन अशांत रहता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने को अशुभ माना जाता है। अक्सर इस प्रकार के सपने देखने पर व्यक्ति की मानसिक स्थिति थोड़ी बिगड़ जाती है और उसे अपने दिल और दिमाग पर नियंत्रण नहीं रहता। ऐसे में वह व्यक्ति निरंतर क्रोधित रह सकता है जिससे उनके कई काम बिगड़ जाते हैं। ऐसे सपनों के आने पर व्यक्ति को अपने ऊपर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है।

सपने में छिपकली को रेंगते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में रेंगते हुए छिपकली को देखने का मतलब भी अशुभ ही होता है। सपने में रेंगते हुए छिपकली देखने का मतलब है कि आप पर किसी का सीधा हमला होने वाला है। आपका कोई विश्वास तोड़ देगा। आपका नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

सपने में छिपकली पकड़ना – Catching lizards in dreams

सपने में छिपकली को पकड़ते हुए देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में छिपकली को पकड़ना आपके नकारात्मक विचार, डर और भय से छुटकारा प्राप्ति का संकेत देता है। इस तरह का सपना आना इस बात का संकेत होता है कि आप अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पा लेंगे और आप जैसा चाहेंगे, वैसा ही होगा। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बाधित कार्य को आप बड़ी आसानी से सुलझा लेंगे। आपके कार्यों में विजय की प्राप्ति होगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026

सपने में छिपकली से डरना – Afraid of lizards in dreams

सपने में यदि आप छिपकली से डरते हुए दिखाई देते हैं या सपने में छिपकली से डर जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप आने वाले समस्याओं से डरकर पीछे हट रहे हैं। आपके कार्य में बाधा आने पर आप उससे हार मान लेते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के सपने आने पर डरना नहीं चाहिए और जीवन में कभी हार नहीं मानना चाहिए। सपने में छिपकली से डरना आपकी हार होने की ओर इशारा करता है।

सपने में छिपकली का डरना

सपने में छिपकली का डरना या सपने में डरी हुई छिपकली दिखाई देना या आप स्वयं छिपकली को भगा रहे हैं तो ऐसा दृश्य शुभता का संकेत होता है। सपने में छिपकली को डराना या सपने में छिपकली को भगाना इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में होने वाली किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आप जो भी कार्य कर रहे हैं वह सफल होगा। आपको काम में संघर्ष कम करना पड़ेगा। इसके जीवन में मानसिक तनाव कम होगा और जीवन अच्छे से गुजरेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

सपने में छिपकली को मारना शुभ या अशुभ, जानें छिपकली मारने का संकेत

सपने में छिपकली मारना
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts