Amrita Rao के घर में आया नन्हा मेहमान, बेट को दिया जन्म

अमृता राव आरजे अनमोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म विवाह से चर्चित हुई अभिनेत्री अमृता राव के घर में नन्हा मेहमान आया है। अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता राव के पति का नाम आरजे अनमोल है। अनमोल एक रेडियो जॉकी हैं। अमृता राव और आरजे अनमोल ने अपनी पिछले दिनों आने वाली इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

अमृता ने आज रविवार की सुबह बेटे को जन्म दिया। सूत्रों के अनुसार इस पूरे डिलिवरी टाइम  में ऑपरेशन थियेटर में अमृता के पति अनमोल मौजूद रहे। अमृता और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। अमृता राव ने 19 अक्टूबर को इस बात खुलासा किया था कि वह नौ महीने की गर्भवती हैं।

अमृता राव ने फैन्स से मांगी माफी

उन्होंने अपने फैन्स से माफी मांगते हुए कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस अच्छी खबर को अपने दोस्तों और प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हूं। साथ ही मैं सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि यह खबर मेरी वजह से उन लोगों के पास अब तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन, यह खबर बिल्कुल सही है कि यह बच्चा बहुत ही जल्दी इस दुनिया में आने वाला है।’

आरजे अनमोल के प्रवक्ता ने बताया कि अमृता राव ने रविवार की सुबह ही बेटे को जन्म दिया था। नए मेहमान के आने से घर में हर कोई खुश हैं। अमृता के मां बनने की खबर फैन्स को मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर अमृता के फैन्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बता दें कि अमृता राव तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने बॉलीवुड फिल्म विवाह में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। विवाह फिल्म राजश्री के बैनर तले बनी थी और फिल्म को लोगों के बीच काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद से अमृता राव को विवाह फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप लोग पुकारने लगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Amrita Rao के घर में आया नन्हा मेहमान, बेट को दिया जन्म

अमृता राव आरजे अनमोल
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts