फेक न्यूज: ट्विटर पर #VirushkaDivorce हुआ ट्रेंड, फैन्स ने लिए ऐसे मजे

#VirushkaDivorce

शनिवार सुबह भारत में ट्विटर पर अचानक #VirushkaDivorce ट्रेंड करने लगा। लोगों की इसपर जैसे ही नजर पड़ी, उन्हें विश्वास नहीं हुआ। विराट कोहली के फ्रेंड के लिए यह एक सदमा की तरह था। हालांकि जल्द ही फैन्स को समझ आ गया और फिर ट्विटर पर #VirushkaDivorce पर मजेदार मीम्स बनने लगे। देखिए कैसे फैन्स ने इसपर मजेदार मीम्स शेयर किया।

कई यूजर को शुरू में तो विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जैसे-जैसे मीम्स की बरसात होनी शुरू हुई, लोगों को समझते देर नहीं लगी कि यह एक फेक न्यूज है। बता दें कि इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर ट्विटर पर फेक न्यूज ट्रेंड हुआ था।

इससे पहले मई में उत्तर प्रदेश के बीजेपी के एमएलए नंदकिशोर गुर्जर ने अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म के एक सीन में उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने तो यह तक ट्वीट कर दिया था कि विराट को अनुष्का को तलाक दे देना चाहिए। जिसके बाद विराट कोहली और अनुष्कार शर्मा को लेकर ट्विटर पर उनकी प्राइवेट लाइफ की तस्वीरें शेयर किया गया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

फेक न्यूज: ट्विटर पर #VirushkaDivorce हुआ ट्रेंड, फैन्स ने लिए ऐसे मजे

#VirushkaDivorce
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts