Real wife of Nirahua: निरहुआ की असली पत्नी, जानें कौन है दिनेश लाल यादव की पत्नी

Real wife of Nirahua

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’ real wife) और उनकी को-स्टार आम्रपाली दुबे को लेकर अक्सर चर्चाओं का दौर गर्म रहता है। कई लोग आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की वाइफ (Nirahua ki wife) बताते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि भोजपुरी स्टार निरहुआ के असल जिंदगी का राज। आखिर निरहुआ की पत्नी का रहस्य क्या है?

निरहुआ की असली पत्नी – Real Wife of Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’

आम्रपाली और निरहुआ की रिलेशनशिप (Dinesh lal Yadav ‘Nirahua’ and Amrapali Dubey relationship) पर दिनेश लाल यादव की मां चंद्रज्योति देवी का कहना है कि दिनेश लाल यादव की शादी साल 2000 में ही कर दी गई थी। दिनेश की वाइफ का नाम (Dinesh Lal Yadav wife name) मंशा देवी (Mansa Devi) है। वो दिनेश के साथ ही मुंबई में रहती हैं।

निरहुआ की मां चंद्रज्योति देवी ने बताया कि दिनेश लाल यादव को दो बेटा भी है। एक नाम आदित्य और दूसरे का नाम अमित है। चंद्रज्योति देवी के दोनों पोते अपने माता-पिता के साथ मुंबई में ही रहते हैं।

इस तरह करते थे रियाज

निरहुआ की मां का कहना है कि दिनेश को बचपन से ही गीत-संगीत का शौक था। वो कभी रियाज करने से नहीं चूकता था। निरहुआ भैंस चराते वक्त भी उनकी पीठ पर बैठकर रियाज करता था। दिनेश के पिता चाहते थे कि दिनेश लाल यादव पढ़-लिखकर नौकरी करे, लेकिन दिनेश लाल यादव को एक्टर (Actor Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) बनने का शौक था।

who-is-the-real-wife-of-dinesh-lal-yadav-nirahua
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और को-स्टार आम्रपाली दुबे

निरहुआ के पिता ने दो शादियाां की थी

बकौल चंद्रज्योति देवी दिनेश के पिता ने दो शादियां की थी। चंद्रज्योति देवी दिनेश के पिता की दूसरी पत्नी हैं। दिनेश लाल यादव के पिता ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दिनेश के पिता को दो बेटियां थीं- सुशीला और आशा। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। चंद्रज्योति देवी ने कहा कि वो दोनों बहनों से ज्यादा व्यवहार नहीं रखती हैं।

इस तरह का है दिनेश का परिवार

दिनेश लाल यादव के परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई परवेश और बहन ललिता है। परवेश मुंबई में ही रहता है जबकि ललिता की शादी हो चुकी है। चंद्रज्योति देवी के मुंबई में नहीं रहने के सवाल पर वो कहती हैं कि वो मुंबई अपने बेटे-बहु के पास आती-जाती रहती हैं। उनका कहना है कि गांव में खेतीबाड़ी है और उसका भी ध्यान रखना है इसलिए वो गांव में ही रहती हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

who-is-the-real-wife-of-dinesh-lal-yadav-nirahua
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे
कोलकाता में हुई प्रारंभिक शिक्षा (Education of Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’)

बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। दिनेश की मां का कहना है कि घर का खर्च निकालने के लिए निरहुआ के पिता अपने परिवार को गांव में ही छोड़कर कोलकाता चले गए थे। दिनेश के पिता कोलकाता में 3,500 रुपए महीने के वेतन पर मजदूरी करते थे। उनके पिता कोलकाता में झोपड़पट्टी में रहते थे।

क्रिकेट से था विशेष लगाव

दिनेश लाल यादव की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा कोलकाता में ही हुई। दिनेश ने मलिकपुरा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। दिनेश को क्रिकेट खेलने का भी शौक था। वो जब भी मैदान में उतरते थे, चौके-छक्के की बरसात कर देते थे।

Real Wife of Nirahua
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्में (Hit films of Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’)-

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। निरहुआ ने कई हिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले टीवी अभिनेत्री थीं। उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ सुमन का दमदार किरदार निभाया था। फिर भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने के बाद आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ रिक्शावाला में अभिनय किया।

निरहुआ रिक्शावाला में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अभिनय और जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म सुपरहिट हुई और आम्रपाली दुबे को फिर कभी पीछे मुड़कर देखने का मौका नहीं मिला। इसके बाद आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया।

दिनेश लाल यादव निरहुआ की हिट फिल्में (Hit films of Nirahua)-

  • निरहुआ रिक्शावाला
  • निरहुआ रिक्शावाला’ 2
  • मोकामा जीरो किलोमीटर
  • निरहुआ चलल ससुराल-2
  • निरहुआ हिंदुस्तानी
  • पटना से पाकिस्तान
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
  • निरहुआ हिन्दुस्तानी-3
  • राजा बाबू
  • राम लखन
  • निरहुआ सटल रहे
  • सिपाही
  • काशी अमरनाथ
  • निरहुआ चलल लंदन
  • घूंघट में घोटाला
  • शेर-ए-हिन्दुस्तान

इसके अलावा भी कई फिल्मों में दिनेश लाल यादव ने काम किया। हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड हुई दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ चलल लंदन भी यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो गया। लाखों लोगों ने इस फिल्म को यूट्यूब पर भी बहुत प्यार दिया है। बहुत से लोग आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की पत्नी (Real wife of Nirahua) मानते हैं लेकिन निरहुआ की असली पत्नी (Real Wife of Nirahua) का नाम है मनसा देवी (Mansa Devi)।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Real wife of Nirahua: निरहुआ की असली पत्नी, जानें कौन है दिनेश लाल यादव की पत्नी

Real wife of Nirahua
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts