माइग्रेन की समस्या: सिर में रहता है दर्द तो अपनाएं यह आसान तरीका

माइग्रेन की समस्या

अगर आप अक्सर होने वाले तेज सिर दर्द से परेशान रहते हैं तो इसे कतई भी हल्के में न लें। क्योंकि आपके सिर में हमेशा रहने वाला यह दर्द माइग्रेन की समस्या का कारण हो सकता है। यह दर्द सिर में किसी भी कोने में हो सकता है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोग को हो सकता है। ऐसे में बिना दवाई का प्रयोग किए घर में कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग करके सर में होने वाले दर्द को दूर कर सकते हैं।

क्या है यह दर्द और कहां होता है?

सिर में अक्सर तेज रहने वाला दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान के नीचे से लेकर आंख से होते कनपटी तक सिर के किसी हिस्से में भी हो सकता है। ध्यान रहे कि माइग्रेन की समस्या होने पर दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। कई बार तो यह दर्द इतना तेज से होता है कि इसे सहना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें और हो सके तो डॉक्टर से सलाह लेकर घरेलू उपचारों का प्रयोग करें।

क्या है माइग्रेन के लक्षण?

  • सिर में भारीपन
  • आँखों में दर्द
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • नींद का अच्छे से नहीं आना
  • इसमें मूड अचानक से ही बदल जाता है
  • दर्द से पहले खाने का अधिक मन करना
  • बार-बार पेशाब का आना
  • अधिक सोने के बाद भी उबासी आना

क्या है माइग्रेन होने का कारण?

  • हार्मोनल परिवर्तन होने से
  • अधिक तनाव होने से
  • ज्यादा कैफिन का सेवन करने से
  • वातावरण में बदलाव होने से
  • अधिक शराब का सेवन करने से

माइग्रेन से कैसे बचा जा सकता है?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

  • संतुलित आहार और जीवनशैली में सुधार करके
  • पर्याप्त नींद लेने से माइग्रेन में राहत मिलती है।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।

माइग्रेन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

माइग्रेन के दर्द को आप बिना दवाई के आसानी से ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। संतुलित आहार और अच्छी नींद लेना जरूरी है। इसके साथ-साथ आप पौष्टिक चीजों का सेवन करें। अंगूर का जूस पीएं। इसके आलावा गाय के घी की कुछ बूंदे अपने नाक में डालें। इससे माइग्रेन की समस्या में काफी राहत मिलती है।

जितना ज्यादा हो सके तुलसी और शहद का सेवन करें। खाने में जितना हो सके हरी सब्जियों के सेवन करें। इस तरह का नियमित आहार आपके माइग्रेन की समस्या के दूर करने में सहायक होता है। जब भी सिर में दर्द हो, ठंडा पानी से सिर को भिंगोएं। घरेलू उपायों से भी अगर सुधार न हो तो डॉक्टरी उपचार जरूर लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

माइग्रेन की समस्या: सिर में रहता है दर्द तो अपनाएं यह आसान तरीका

माइग्रेन की समस्या
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts