भारत में कोविड मरीज हुए 3 लाख 66 हजार से ज्यादा, 12 हजार से ज्यादा की मौत

भारत में कोविड मरीज

नई दिल्ली। भारत में कोविड मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोविड – 19 महामारी से देश में मरीजों की संख्या में 10 हजार प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 66 हजार से ज्यादा हो चुकी है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 तक पहुंच चुकी है। देश में बुधवार को सर्वाधिक मरीजों की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में एक्टिव कोविड मरीज 160384 है जबकि 1 लाख 94 हजार 325 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 हजार 237 लोगों की अबतक मौत कोविड -19 महामारी से हुई है। भारत में कोरोना के नए मामलों में अबतक यह रिकॉर्ड है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

भारत में सबसे ज्यादा कोविड के केस महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र 1, 16, 752 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। राज्य में 51, 935 सक्रिय मरीज हैं और 59, 166 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5,651 है।

दूसरे स्थान पर मौजूद तमिलनाडु में कोविड -19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 50193 है। राज्य में ठीक होने वाले मरीज 27624 है और 21993 मरीज एक्टिव कोरोना वायरस की चपेट में हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 से 576 लोगों की मौत हुई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है। दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 27, 741 है और 1904 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 17457 है। राजधानी दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस से 47102 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली सरकार के साथ बैठक की थी। जिसमें कोरोना से निपटने को लेकर चर्चा की गई थी।

बिहार में स्थिति नियंत्रण में

बिहार में कोरोना संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है। बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6942 है। राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4926 है जबकि 1972 एक्टिव केस है। बिहार में कोरोना से अबतक 44 लोगों की मौत हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

भारत में कोविड मरीज हुए 3 लाख 66 हजार से ज्यादा, 12 हजार से ज्यादा की मौत

भारत में कोविड मरीज
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts