मैनचेस्टर। यूईएफए द्वारा लगाए गए दो साल के बैन का मैनचस्टर सिटी पर किसी तरह का असर नहीं दिखा और टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में वेस्ट हैम युनाइटेड को 2-0 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बुधवार रात खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी ने हर तरह के आंकड़ों पर अपनी पकड़ बनाए रखी। यह मैच पहले नौ फरवरी को खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया था।
पेप गुआर्डियोला की टीम ने 78 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने पास रखा। उसने कुल 20 प्रयास किए और सात शॉट्स टारगेट पर भी रहे। वहीं मेहमान टीम ने सिर्फ तीन प्रयास किए और उसका एक भी प्रयास टारगेट पर भी नहीं रह पाया।
मैनचेस्टर सिटी के पास शुरुआती बढ़त लेने का मौका आया लेकिन गैब्रिएल जीसस ने वेस्ट हैम के कीपर लुकास फाबियानस्की के साथ वन ऑन वन के मौकों को गंवा दिया। हालांकि मेजबान टीम को बढ़त लेने में ज्यादा समय नहीं लगा। आधे घंटे का समय निकल जाने के बाद केविन डी ब्रूयन ने रोड्रिगो के लिए मौका बनाया और रोड्रिगो गोल करने में सफल रहे।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना चैंपियन
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब…

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…
दूसरे हाफ में डी ब्रयून ने बर्नाडो सिल्वा के पास पर गोल करते हुए मेजबान टीम को 2-0 से आगे कर दिया। यह गोल 62वें मिनट में हुआ। यह गोल विजयी गोल साबित हुआ।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































