नई दिल्ली। Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। 8 फरवरी को हुए मतदान में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। एक तरफ जहां जीतने वाली पार्टी कार्यालय में जश्न है तो वहीं हारने वाले पार्टी कार्यालय में सन्नाटा। दिल्ली की जनता ने अपना फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी के फिर से दिल्ली की कमान सौंप दी।
Delhi Assembly Election के Result घोषित हो चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिली है। वहीं इस लड़ाई में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को इस जीत के लिए बधाई दी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ।
पीएम मोदी के बधाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद सर। हमारे कैपिटल सिटी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मैं केंद्र के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई काफी नजदीकी थी। बीजेपी और आप से कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो बहुत कम अंतर से जीत दर्ज किया है।
सबसे कम वोटों से चुनाव जीतने वालों की सूची
- बिजवासन- भूपेंद्र सिंह जून(आप)- 753
- लक्ष्मीनगर- अभय वर्मा (भाजपा) 880
- आदर्श नगर- पवन शर्मा (आप)- 1589
- पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया (आप)- 3207
वोटों की गिनती जब शुरु हुई थी तब आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी से 78 वोटों से पीछे चल रहे थे। हालांकि 11वीं राउंड में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह को पीछे छोड़ दिया और अंतत: जीत हासिल की।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































