राजा राम मुकर्जी की शॉर्ट फिल्म को मिली बॉलीवुड से सराहना

raja-ram-mukerjees-short-film-is-appreciated-by-bollywood

न्यूज हेल्पलाईन, मुंबई। राजा राम मुकर्जी की फिल्म “व्हू एम आई” की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड और ‘फाइट फॉर योर राईट एनजीओ’, वीमेन पॉवर को सेलेब्रेट करते नजर आये। राजा राम मुकर्जी की शोर्ट फिल्म “हु एम आई” को बॉलीवुड जगत से काफी प्रशंसा और सराहना मिली है।फिल्म गत 8 दिसम्बर को स्क्रीन की गई थी।

क्या है फिल्म को बनाने का मकसद-

इस फिल्म को एक मकसद से साथ बनाया गया हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा औरतों तक पहुंचा जा सके, उन्हें एमपॉवर किया जा सके ताकि वह अपने सपने और पैशन को आजादी से फॉलो कर सकें। राजा राम मुकर्जी को इस फिल्म से दो अवार्ड मिल चुके हैं। पहला अवार्ड उन्हें वर्जिन
स्प्रिंग सिनेफेस्ट में औरतों पर बनी बेस्ट फिल्म का गोल्डन गैलेक्सी अवार्ड मिला। दूसरा, कैनेडियन एंड इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्ट में बेस्ट शोर्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया।

raja-ram-mukerjees-short-film-is-appreciated-by-bollywood
राजा राम मुखर्जी गायक शान के साथ

कहां-कहां फिल्म का प्रदर्शन हो चुका है-

उनकी फिल्म लोस एंजिलीज सिनेफेस्ट, बार्सिलोना प्लेंट फिल्म फेस्टिवल, मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रोम एलीफैंट फिल्म अवार्ड्स, लेकव्यू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और वीमेन्स ओनली एंटरटेनमेंट फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। इस फिल्म में मनीषा मरज़ारा, राणा जंग बहादुर और हेमन्त राठी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

फिल्म के कलाकारों के अलवा स्क्रीनिंग पर मीत ब्रोज, सुशांत सिंह, रुपाली गांगुली, जोनी लीवर, चाहत खन्ना, हितेन तेजवानी, मार्कंड देशपांडे और बहुत सारे लोग नजर आये। वहीं एडवोकेट अनुभा रस्तोगी और ऍफ़ ऍफ़ वाई आर एनजीओ की सेक्रेटरी सुजाता भी नजर आईं।

फिल्म को अजयकुमार पाण्डेय ने प्रोड्यूस  किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड डिजिटल रिलीज़ 8 दिसम्बर को “दा शोर्टकटस” नामक यूट्यूब चैनल पर हो चुका है। बता दें कि “ व्हू एम आई” डायरेक्टर राजा राम मुकर्जी द्वारा निर्देशित तीसरी शॉर्ट फिल्म है जो वीमेन एमपॉवरमेंट पर आधारित है और समाज की बेहतरी की बात करती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

राजा राम मुकर्जी की शॉर्ट फिल्म को मिली बॉलीवुड से सराहना

raja-ram-mukerjees-short-film-is-appreciated-by-bollywood
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts