Highlights:
- जांच में टेल सेक्शन में इलेक्ट्रिक आग के संकेत
- बिजली प्रणाली में खराबी की आशंका
- दो ब्लैक बॉक्स में से एक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
Highlights:
- जांच में टेल सेक्शन में इलेक्ट्रिक आग के संकेत
- बिजली प्रणाली में खराबी की आशंका
- दो ब्लैक बॉक्स में से एक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई Air India AI-171 की जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। मलबे की जांच कर रही टीम को विमान के टेल सेक्शन में सीमित इलेक्ट्रिक आग के निशान मिले हैं। इस हिस्से को ईंधन विस्फोट से कम नुकसान पहुंचा और कुछ इलेक्ट्रिक पार्ट्स में आग लगी थी, जिससे संकेत मिलता है कि उड़ान के दौरान बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी हो सकती है।
अहमदाबाद में सुरक्षित रखे गए टेल सेक्शन से बरामद हिस्सों के जरिए तकनीकी खामी का पता लगाने का प्रयास जारी है। दो ब्लैक बॉक्स में से एक पूरी तरह जल गया। पिछला ब्लैक बॉक्स इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ कि डेटा रिकवर नहीं हो सका।
आगे वाला ब्लैक बॉक्स 16 जून को मिला। इसमें 49 घंटे की उड़ान जानकारी और क्रैश से 2 घंटे पहले की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित पाई गई। हादसे से पहले ही दिल्ली से अहमदाबाद आई फ्लाइट AI-423 में STAB POS XDCR नामक पार्ट में खराबी दर्ज हुई थी। यह हिस्सा भी विमान के टेल सेक्शन में लगा था और अब जांच का प्रमुख केंद्र है।
APU Unit में गड़बड़ी के संकेत
Air India AI-171 विमान का Auxiliary Power Unit (APU) भी टेल सेक्शन में पाया गया और यह सुरक्षित था। हादसे के समय यह ऑटो-स्टार्ट मोड में सक्रिय हुआ था, जो इस बात का संकेत देता है कि मुख्य बिजली प्रणाली फेल हो गई होगी। हादसे के इकलौते जीवित यात्री विश्वाशकुमार रमेश ने बताया कि उड़ान के दौरान केबिन की लाइट बार-बार जा रही थी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
क्रैश के बाद भी टेल सेक्शन पूरी तरह नहीं जला। 72 घंटे बाद यहां से एक फ्लाइट अटेंडेंट का शव मिला, जिनकी मौत टक्कर के प्रभाव से हुई थी। ब्लैक बॉक्स डेटा के अनुसार, दोनों इंजन में कुछ सेकंड के भीतर ईंधन आपूर्ति बंद हो गई थी। उल्लेखनीय है कि 2013 में ड्रीमलाइनर विमानों को APU बैटरी की खामी के कारण अस्थायी रूप से ग्राउंड किया गया था। AI-171 भी उसी वर्ष सेवा में शामिल हुआ था।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































