Shefali Jariwala Dream Message: महिला का दावा, ‘सपने में आईं शेफाली, कहा बप्पा को घर लाना है’

Shefali Jariwala Dream Message

Highlights:

  • शेफाली जरीवाला के सपने में आने का दावा
  • बप्पा को घर लाने की इच्छा जताई
  • पति पराग तक संदेश पहुंचाने की अपील

Highlights:

  • शेफाली जरीवाला के सपने में आने का दावा
  • बप्पा को घर लाने की इच्छा जताई
  • पति पराग तक संदेश पहुंचाने की अपील

Shefali Jariwala Dream Message: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला यूट्यूबर ने दावा किया है कि दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला उनके सपने में आईं। महिला का कहना है कि शेफाली ने उनसे गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाने और धूमधाम से स्वागत करने की इच्छा जताई है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहा है। महिला बार बार कह रही है कि यह व्यूज बटोरने की कोई चाल नहीं है। उसका मकसद सिर्फ यह है कि शेफाली की यह अधूरी इच्छा किसी तरह उनके पति पराग त्यागी तक पहुंच जाए।

लगातार सोच रही थी शेफाली के बारे में

महिला ने वीडियो में कहा कि उसका शेफाली से कोई व्यक्तिगत जुड़ाव नहीं है। दोनों कभी मिले नहीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो लगातार शेफाली की मौत को लेकर सोच रही थी। शायद इसी वजह से शेफाली उनके सपने में आईं और उन्होंने अपनी बात कह दी।

वीडियो में यूट्यूबर ने बताया कि जब शेफाली आईं, तो उनके हाथों में गणेश जी की मूर्ति थी। उन्होंने कहा कि वह बप्पा को घर लाना चाहती हैं और सब कुछ अच्छे तरीके से करना चाहती हैं। महिला ने वीडियो के जरिए सभी से अपील की कि इस मैसेज को गलत न समझा जाए।

शेफाली के पति तक पहुंचे बात

महिला ने आगे कहा कि जबसे उसने यह सपना देखा है, तब से वह न तो ठीक से सो पा रही है और न ही ठीक से सोच पा रही है। उसकी मानसिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। उसने यह वीडियो इसलिए बनाया ताकि शेफाली की बात उनके पति तक पहुंच सके।

वीडियो में दावा किया गया है कि यह एक आत्मिक कनेक्शन है। हालांकि महिला खुद भी कहती है कि वह इस तरह की चीजों पर विश्वास नहीं करती लेकिन इस बार जो महसूस हुआ, उसे नजरअंदाज नहीं कर सकी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘dhaakadd_ladkiiiii’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इसे भावुक करार दे रहे हैं, वहीं कुछ इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।

लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या किसी के सपने को इस तरह सार्वजनिक करना सही है, खासकर तब जब कोई शख्स अब इस दुनिया में नहीं है। पर महिला का कहना है कि ये सब करते वक्त उसके मन में सिर्फ एक भाव था – शेफाली की आखिरी इच्छा पूरी हो सके।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Shefali Jariwala Dream Message: महिला का दावा, ‘सपने में आईं शेफाली, कहा बप्पा को घर लाना है’

Shefali Jariwala Dream Message
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts