Highlights:
- महिलाओं को इस बार ₹1500 की राशि मिलेगी
- रक्षाबंधन से पहले ₹250 का बोनस
- अक्टूबर से ₹1500 हर महीने स्थायी रूप से
Highlights:
- महिलाओं को इस बार ₹1500 की राशि मिलेगी
- रक्षाबंधन से पहले ₹250 का बोनस
- अक्टूबर से ₹1500 हर महीने स्थायी रूप से
Ladli Behna Yojana 26th Installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत इस बार एक साथ दो खुशखबरी मिली है। जुलाई में मिलने वाली 26वीं किस्त के साथ सरकार ने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का खास तोहफा देने का ऐलान किया है। हर बार मिलने वाली ₹1250 की राशि के साथ इस बार ₹250 का बोनस भी मिलेगा। इस प्रकार कुल ₹1500 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
यह रकम 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच भेजी जा सकती है। इसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग और राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। यह भी साफ कर दिया गया है कि शगुन राशि इसी महीने मिलेगी, ताकि रक्षाबंधन से पहले महिलाएं उसका इस्तेमाल कर सकें।
दिवाली से हर महीने ₹1500 तय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही साफ कर दिया है कि अक्टूबर 2025 (Diwali के आसपास) से महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी तक महिलाओं को ₹1000 से ₹1250 तक मिलती रही राशि को अब स्थायी रूप से बढ़ा दिया गया है।
Ladli Behna Yojana Installment
| महीना | किस्त संख्या | राशि (₹) |
|---|---|---|
| जून 2025 | 25वीं | ₹1250 |
| जुलाई 2025 | 26वीं | ₹1500 (1250+250 शगुन) |
| अगस्त-सितंबर | 27वीं-28वीं | ₹1250-1250 |
| अक्टूबर 2025 | 29वीं | ₹1500 (स्थायी) |
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
सरकार ने साफ किया है कि लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इसकी पात्रता पूरी करती हैं।
- महिला मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो
- महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो सकती है
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए
- महिला पहले से इस योजना की लाभार्थी हो
- परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न भरता हो या सरकारी नौकरी में न हो
Ladli Behna Yojana 26th Installment का स्टेटस कैसे चेक करें?
लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त का पैसा खाते में आया या नहीं, इसे जानने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

PM Kisan Yojana New Rule: अब बिना Farmer ID नहीं मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ
PM Kisan Yojana के तहत अब यूनिक किसान आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना…

Mukhyamantri Rajshree Yojana: बेटी के जन्म से 12वीं तक मिलेंगे 50 हजार रुपये
Mukhyamantri Rajshree Yojana: बेटियों की पढ़ाई और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
- सबसे पहले जाएं लाडली बहना योजना पोर्टल पर
- “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें
- अपनी आवेदन संख्या या समग्र आईडी डालें
- कैप्चा भरें और “Get OTP” पर क्लिक करें
- OTP दर्ज करते ही आपको किस्त की जानकारी दिख जाएगी
राज्य सरकार इस योजना के जरिए हर महीने 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ दे रही है। इस योजना पर सालाना बजट करीब ₹22,000 करोड़ तक पहुंच चुका है। इस बार रक्षाबंधन के पहले ₹250 का शगुन देने से सरकार को अलग से ₹317 करोड़ का अतिरिक्त खर्च करना होगा।
लाडली बहना योजना की मुख्य शर्तें
| पात्रता मानदंड | विवरण |
|---|---|
| आयु | 21–60 वर्ष |
| आय | पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम |
| स्थिति | विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला |
| आधार | मध्य प्रदेश की निवासी होना आवश्यक |
| आवेदन तिथि | आवेदन पहले से मेरिट या पोर्टल पर मान्य होना चाहिए |
योजना के लिए सरकार का बजट
• जुलाई 2025 में नियमित ₹1,250 + ₹250 शगुन ट्रांसफर होगा।
• दिवाली (अक्टूबर) से ₹1,500 मासिक सहायता की शुरुआत होगी।
• वित्त वर्ष 2025‑26 के लिए सरकार ने ₹27,147 करोड़ का महिला कल्याण बजट घोषित किया है। इसमें से ₹18,699 करोड़ लाडली बहना योजना के लिए आवंटित है।
राज्य सरकार का दावा है कि दिवाली से ₹1,500 मासिक शुरू होगा। भविष्य में ₹3,000 मासिक पर पहुंचने का लक्ष्य है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































