Moolank 6 ke log kaise hote hain: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्म तारीख उसके व्यक्तित्व, जीवनशैली और भाग्य से जुड़ी होती हैं और यह व्यक्ति के जीवन की कई बातें बताती है। हर मूलांक किसी खास ग्रह से जुड़ा होता है और उसका व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है।
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 6 (Root Number 6) की जो विलासिता, प्रेम और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक में जन्मे व्यक्ति पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक देखा जाता है। शुक्र ग्रह को विलासिता का ग्रह माना जाता है।
जिस व्यक्ति का शुक्र बहुत अच्छा होता है उसे जीवन में आपार धन-संपदा मिलती है। उन्हें अपने जीवन में संपूर्ण प्रेम भी प्राप्त होता है। पैसों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या ऐसे लोगों के जीवन में नहीं होती है।
कब होता है Moolank 6?
यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 माना जाता है। यह अंक शुक्र (Venus) ग्रह से जुड़ा होता है।
शुक्र का प्रभाव
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं (Material Comforts), प्रेम (Love), सौंदर्य (Beauty) और कला (Art) का प्रतिनिधि माना जाता है। मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से बहुत ही आकर्षक, मिलनसार और करुणामय होते हैं। इनमें एक खास किस्म का चुंबकीय व्यक्तित्व होता है, जिससे लोग उनकी ओर खिंचे चले आते हैं।
जीवन में नहीं होती पैसों की कमी
मूलांक 6 के लोग भाग्यशाली (Lucky) माने जाते हैं। इनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती। इनके पास घर, बंगला, गाड़ी, ऐशो-आराम की चीजें समय से पहले आ जाती हैं। इनका लग्जरी लाइफस्टाइल कई लोगों को प्रेरित करता है।
कम उम्र में मिलती है सफलता
शुक्र ग्रह की कृपा से मूलांक 6 वाले लोग अक्सर कम उम्र में ही शोहरत (Fame), पैसा (Wealth) और पॉवर (Power) हासिल कर लेते हैं। समाज में इनकी छवि चमकदार और सम्मानजनक होती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
कला और समाजसेवा में रहती है रुचि
इन लोगों की रुचि कला, संगीत, नृत्य, फैशन, थिएटर और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में होती है। ये लोग बेहद रचनात्मक (Creative) होते हैं और स्टाइल व प्रेजेंटेशन में माहिर होते हैं।
शुभ रंग और दिन
- शुभ रंग: सफेद (White) और नीला (Blue)
- शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार
इन रंगों और दिनों का उपयोग करने से इनके जीवन में और अधिक सकारात्मकता और ऊर्जा आती है।
क्यों होते हैं सबके चहेते?
मूलांक 6 वाले लोग दिल से बहुत भावुक होते हैं और हर किसी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं। यही कारण है कि हर कोई इनके साथ दोस्ती करना चाहता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य स्रोतों पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































