मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना शुरू, गुरु-शिष्य परंपरा स्कीम पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना

Highlights:

  • कलाकारों को ₹3,000 मासिक पेंशन
  • पारंपरिक कला को बचाएगी गुरु-शिष्य योजना
  • दीदी की रसोई में अब ₹20 में मिलेगा भरपेट खाना

Highlights:

  • कलाकारों को ₹3,000 मासिक पेंशन
  • पारंपरिक कला को बचाएगी गुरु-शिष्य योजना
  • दीदी की रसोई में अब ₹20 में मिलेगा भरपेट खाना

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक जनहित योजनाओं का ऐलान कर सियासी मैदान में बड़ा दांव चल दिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 24 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इनमें सबसे खास रही मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना और गुरु-शिष्य परंपरा योजना की शुरुआत। इसके साथ ही किसानों, महिलाओं और आम लोगों के लिए भी कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिन्हें चुनावी मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

वरिष्ठ कलाकारों को मिलेगा पेंशन

राज्य के वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को अब सरकार हर महीने ₹3,000 की पेंशन देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसका उद्देश्य बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और कलाकारों को सम्मानजनक जीवन देना है।

गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा बढ़ावा

बिहार की लुप्तप्राय और पारंपरिक कलाओं को बचाने के लिए नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अनुभव रखने वाले गुरु अपने शिष्यों को पारंपरिक कला सिखाएंगे। इसके लिए सरकार ने 1 करोड़ 11 लाख 60 हजार रुपये का बजट मंजूर किया है।

किसानों से संबंधित योजनाओं को भी हरी झंडी

कैबिनेट ने किसानों के लिए भी कई योजनाओं को हरी झंडी दी है। नीतीश कुमार सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए नेचुरल फार्मिंग योजना के नाम पर 36 करोड़ से ज्यादा का बजट रखा है।

  • नेचुरल फार्मिंग योजना: ₹36.35 करोड़
  • कृषि विस्तार योजना: ₹80.99 करोड़
  • मृदा स्वास्थ्य योजना: ₹30.49 करोड़
  • कृषि प्रशिक्षण योजना: ₹41.02 करोड़

इन योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और उर्वरक उपयोग को संतुलित करने में मदद मिलेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

हर पंचायत में विवाह भवन बनेगा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत राज्य की सभी पंचायतों में विवाह भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए उपयोगी होगी जो शादी-ब्याह के लिए जगह नहीं जुटा पाते।

दीदी की रसोई योजना में बदलाव

राज्य सरकार ने दीदी की रसोई योजना में बड़ा बदलाव करते हुए सरकारी संस्थानों में मिलने वाली थाली की कीमत ₹40 से घटाकर ₹20 कर दी है। इससे आम लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन मिलेगा। सरकार इस पर सब्सिडी देगी।

पुनौराधाम बनेगा तीर्थस्थल

पटना के पास स्थित पुनौराधाम को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने ₹883 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना शुरू, गुरु-शिष्य परंपरा स्कीम पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts