Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार जल्द ही 749 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने वाली है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों का चयन कर लिया गया है।
सभी चयनित शिक्षकों को जल्द ही विद्यालयों में तैनात कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि साल 2018 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, एलटी एवं प्रवक्ता के खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे और उसमें 4200 शिक्षकों को अलग-अलग विद्यालयों में तैनाती दी गई थी। उनमें से 1000 अभ्यर्थी तैनाती पाने से वंचित रह गए थे।
वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न राज्य के विद्यालयों में 749 पद खाली हैं और सरकार इन्हीं पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है। राज्य के विभिन्न विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग के 749 पदों पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी एवं गणित विषयों की मेरिट सूची तैयार करके उसका चयन किया गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री जय सिंह रावत ने कहा कि इन शिक्षकों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आएगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































