हाथ की रेखा बता देती है कब होगी मृत्यु? मनुष्य जीवन का एक कड़वा सत्य है कि जो जन्म लिया है उसे एक दिन मृत्यु को प्राप्त अवश्य करना है। यह एक ऐसा सत्य है जिसे कोई भी नकार नहीं सकता। जन्म और मृत्यु प्रकृति का एक अटल नियम है। जो भी व्यक्ति इस संसार में जन्म लिया है उसे एक न एक दिन मृत्यु अवश्य आएगी।
इस सच को जानने के बावजूद मनुष्य को हमेशा अपनी मृत्यु का भय बना रहता है। सभी मनुष्यों के मन में यह जिज्ञासा होती है कि वह कितने साल तक जिएगा। लोग जानना चाहते हैं कि उनके जीवन का पल कितने समय तक है? ऐसे में व्यक्ति के हाथ की रेखाएं मृत्यु से जुड़ी हुई बातों को बताता है।
ऐसी मान्यता है कि हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की सभी रेखाओं का वर्णन किया गया है जो किसी न किसी वजह से मनुष्य के हाथ में होता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली की रेखाओं से मनुष्य के जीवन के बारे में जाना जा सकता है। इन रेखाओं की मदद से मृत्यु से जुड़े हुए पहलुओं का भी पता लगाया जा सकता है।
हाथ की रेखाएं यह बता सकती है कि आपकी जीवन कितने समय तक है। आईए जानते हैं कि हाथ की वह कौन सी रेखा है जो जीने की आयु के बारे में बताती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा के ऊपर स्टार बना हुआ है तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु कुदरती तौर पर नहीं होती है। ऐसे लोगों की मृत्यु अकाल मृत्यु होती है। अकाल मृत्यु में मनुष्य अपने निर्धारित मृत्यु के समय से पहले ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
जीवन रेखा के अंत पर यदि किसी प्रकार का बिंदु मौजूद होता है तो इसका मतलब होता है कि मनुष्य की मृत्यु किसी तरह की दुर्घटना या बीमारी से हो सकती है। वही व्यक्ति के हाथ की लकीर स्पष्ट, गहरी और गुलाबी रंग का हो और यह तीन अलग-अलग हिस्सों में बटी हुई हो तो यह इस बात का संकेत होता है कि मनुष्य की उम्र कम है।
यदि किसी व्यक्ति के हाथ की रेखा शुरुआत में मोटी और गहरी होने के बाद धीरे-धीरे पतली होती जाए तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु बहुत ही दर्दनाक होती है। उन्हें कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है और व्यक्ति अंत में तड़प-तड़प कर अपना प्राण त्याग करता है।
नोट – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी उपलब्ध करवाना है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































