किचन में रखी यह चीज है जहर के समान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Disadvantages of excessive use of salt – आजकल भारत में लोग नमक का सेवन बहुत ही ज्यादा कर रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत के लोग प्रतिदिन 8 ग्राम नमक खा रहे हैं। नमक का ज्यादा सेवन करने से भारत में लोगों को ब्रेन स्ट्रोक, दिल की बीमारियां और ब्लड प्रेशर जैसे बीमारियां हो रही है।

इस बात का खुलासा राष्ट्रीय एनसीडी निगरानी सर्वे में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय हर रोज आठ ग्राम नमक का सेवन करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों के यूरिन में सोडियम की मात्रा अधिक पाई गई है। इस रिपोर्ट को बहुत से चिकित्साविद सही बता रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा नमक खाने से लोग लगातार बीमारियों को ओर जा रहे हैं। पहले लोग घर की शुद्ध पारंपरिक खाना खाते थे। लेकिन अब फास्ट फूड, बहुत ज्यादा मात्रा में नॉनवेज खाने से शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा जा रही है। यह कई बीमारियों को न्योता दे रही है। लोग भोजन में ऊपर से नमक लेकर खा रहे हैं जो बिलकुल ही गलत है।

डॉक्टरों का कहना है कि जब लोगों को बीपी कम होने का अहसास होता है तो वह नमक ज्यादा खाने लगते हैं जो कि गलत है। बीपी कम होने की स्थिति में उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रोजाना दो से तीन ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा नमक का सेवन हानिकारक है।

अपने आप को स्वस्थ्य कैसे रखें?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

सबसे पहले तो नमक का इस्तेमाल कर दें। नमक के इस्तेमाल से हृदय, किडनी में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। ज्यादा नमक का सेवन करने से दिमाग भी सही तरीके काम नहीं कर पाता है। शरीर के कई हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में दिक्कतें होती है, इससे दिल पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे कई बार हार्ट फेल होने का खतरा भी बना रहता है।

अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए रोज योग करना चाहिए। सुबह के समय मॉर्निक वॉक करने से राहत मिलेगी। इसके अलावा बाहर का खाना कम करना बेहतर विकल्प है। बाहर के खाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया है। ज्यादा तेल खाने से कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है। अचार और पापड़ का सेवन कम कर देना चाहिए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

किचन में रखी यह चीज है जहर के समान, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts