MP Sarkari Yojana: बेरोजगारों को तोहफा, घर बैठे सरकार दे रही है 10000 प्रति माह, बस करना होगा यह काम

MP Sarkari Yojana

MP Sarkari Yojana: क्या आप बेरोजगार हैं। आपको जॉब नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बेरोजगारों को सरकार द्वारा प्रति महीने 10 हजार रूपए मिलेगा। ऐसी सरकारी योजनाएं (MP Sarkari Yojana) देश के कई राज्यों में चल रही है।

इस सरकारी योजना के अंतर्गत सरकारें बेरोजगारों को प्रति माह 10 हजार रूपए देगी। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अप्लाई करना होगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा यह रकम दी जा रही है। इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। यह मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए चलाया गया है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उनके कौशल के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ में उन्हें एक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

MP Sarkari Yojana के लिए शर्तें

  • युवाओं की उम्र 18 साल से 29 साल तक होनी चाहिए।
  • युवाओं को कम से कम 12वीं तक पढ़ाई करना अनिवार्य है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को 17 मई 2023 को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को प्रतिमाह 8 से ₹10000 दिए जाएंगे। योजना में पंजीकरण करवाने के लिए सरकार ने 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक की डेट रखी थी। योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सरकार के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

PM Kisan Yojana New Rule

PM Kisan Yojana New Rule: अब बिना Farmer ID नहीं मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

PM Kisan Yojana के तहत अब यूनिक किसान आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना…

Jan 2, 2026
Mukhyamantri Rajshree Yojana

Mukhyamantri Rajshree Yojana: बेटी के जन्म से 12वीं तक मिलेंगे 50 हजार रुपये

Mukhyamantri Rajshree Yojana: बेटियों की पढ़ाई और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र…

Dec 29, 2025
लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025

इस योजना का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप किसी विषय का प्रशिक्षण लेंगे। आपको रोजगार के लिए खुद को तैयार करना होगा। आप कला, लेख, बीमा, मीडिया, चार्टर्ड अकाउंट, बैंकिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रेलवे, आईटीआई सेक्टर, अस्पताल एंड नर्सिंग कोर्ट, होटल मैनेजमेंट, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, कानूनी और विधि सेवाएं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं। 

आपको इन विषयों में परीक्षण लेना होगा। तभी आपको सरकार द्वारा ट्रेनिंग के दौरान 10,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। yuvaportal.mp.gov.in राजस्थान सरकार द्वारा भी बेरोजगार युवाओं के लिए युवा संबल योजना नाम से योजना चलाई जा रही है। उसमें युवाओं को कौशल प्रदान किया जाता है और कुछ राशि भी प्रदान की जाती है।

आंध्रप्रदेश सरकार द्वारा NTR Nirudyog Bruthi Scheme चलाई जा रही है। वहीं कर्नाटक सरकार द्वारा युवाओं के लिए युवा निधि योजना चलाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा भी युवा कौशल विकास योजना के नाम से युवाओं के कौशल विकास के लिए योजना चलाई जा रही है। हालांकि इसमें युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलता है।

Mukhyamantri Jan Awas Yojana का लाभ इस तरह से लें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

MP Sarkari Yojana: बेरोजगारों को तोहफा, घर बैठे सरकार दे रही है 10000 प्रति माह, बस करना होगा यह काम

MP Sarkari Yojana
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts