सपना शास्त्र के अनुसार, सपने में बादल देखना आमतौर पर अच्छा माना जाता है। सपनों के द्वारा हम भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। हालांकि मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि सपने हमारी मानसिक और शारीरिक स्थिति के बारे में बताते हैं। आज के साइंस के अनुसार, सपने हम तभी देखते हैं जब हम बहुत ज्यादा किसी चीज के बारे में सोचते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य से होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत करते हैं।
सपने में बादल देखना
सपने में बादल देखना आम तौर पर काफी शुभ माना जाता है। यह सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। यदि आप सपने में गरजते हुए बादल को देखते हैं तो यह एक शुभ सपना होता है। यह सपना संकेत देता है कि आपको जल्द ही कोई खुशी का समाचार मिलने वाला है। इसके अलावा यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आप किसी के ऊपर अपना गुस्सा निकालने वाले हैं।
सपने में बादल फटते हुए देखना
सपने में बादल फटते हुए दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप सपने में बादलों को फटते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। सपने में घने काले बादल देखने का मतलब होता है कि आप आर्थिक समस्याओं का सामना करेंगे।
- सपने में लड्डू गोपाल (Sapne me Laddu Gopal) की मूर्ति देखना, जानें विशेष मतलब
- सपने में महिला को इस रूप में देखना होता है किस्मत बदलने का संकेत, आज ही जानें
- सपने में नाग नागिन देखने का मतलब – Sapne me Naag Nagin Dekhna
सपने में बादल को छूना
यदि आपको सपने में साफ और सफेद बादल दिखाई देते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि आने वाली है। आने वाले समय में आपको सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है। यदि आप सपने में बादलों को छूते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि जीवन में आप नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाले हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
सपने में बादल बरसते हुए देखना
सपने में यदि आप बादलों को बरसते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। यदि आपको घने बादल के बीच सूर्य की किरण दिखाई देती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में जो भी अड़चनें थी वह अब खत्म होने वाली है।
सपने में सफेद बादल देखना
सपने में सफेद बादल का दिखाई देना शुभ होता है। मान्यता है कि यदि आपको सपने में सफेद बादल दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। यदि किसी कार्य में आपको सफलता नहीं मिल रही थी तो उसमें सफलता मिलने लगेगी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































