Anupama Actor Nitesh Pandey Biography: कौन थे नितेश पांडे?

Nitesh Pandey Biography

Anupama Actor Nitesh Pandey Biography: अनुपमा टीवी सीरियल में काम कर चुके नितेश पांडे एक भारतीय फिल्म और टीवी एक्टर थे। नितेश पांडे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव थे। उन्होंने 1990 में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

Nitesh Pandey Death: नितेश पांडे का निधन

अभिनेता नितेश पांडे के अचानक निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने ओम शांति ओम, खोसला का घोसला जैसी फिल्मों में काम किया था। टेलीविजन इंडस्ट्री में नितेश पांडे एक जाना पहचाना नाम बन चुके थे और वह इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय थे।

अनुपमा फेम नीतीश पांडे का 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब वह नासिक के पास शूटिंग में व्यस्त थे तब उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। बता दें कि इससे पहले बीती रात ही एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर भी आई थी।

2 दिन पहले ही स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत भी इस दुनिया में नहीं रहे। रितेश पांडे का अनुपमा में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल था। वह अनुज कपाड़िया के दोस्त धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश पांडे के ब्रदर इन लॉ सिद्धार्थ नागर ने उनके निधन की पुष्टि की।

Nitesh Pandey Biography: नितेश पांडे का टेलीविजन करियर

नितेश पांडे ने टीवी इंडस्ट्री में बहुत सारे टीवी शोज में काम किया था। उन्होंने मंजिल अपना-अपना, अस्तित्व… एक प्रेम कहानी, इंडिया वाली मां आदि जैसे टेलिविजन सीरियल्स में काम किया था। नितेश पांडे मूल रूप से नैनीताल, उत्तराखंड के रहने वाले थे। उन्होंने एक छोटे से शहर से आकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग मुकाम हासिल की थी।

नितेश पांडे की पहली पत्नी अश्विनी कालसेकर
नितेश पांडे की पहली पत्नी अश्विनी कालसेकर

Nitesh Pandey Biography: नितेश पांडे का व्यक्तिगत जीवन

नितेश पांडे का जन्म 17 जनवरी 1973 को नैनीताल में हुआ था। उन्होंने 1990 में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। 1995 में नितेश पांडे ने तेजस सीरियल से टेलीविजन में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें टेलीविजन शो साया, हम लड़कियां, एक रिश्ता आदि सीरियल में देखा गया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

टीवी के अलावा नितेश पांडे का बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी काफी लगाव रहा। उन्होंने रंगून, मदारी, शादी के साइड इफेक्ट्स, दबंग 2, ओम शांति ओम और खोसला का घोसला जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया। नितेश पांडे को सबसे ज्यादा खोसला का घोसला फिल्म में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ स्क्रीन साझा किया था।

  • वास्तविक नाम- नितेश पांडे
  • पेशा – अभिनेता और लेखक
  • जन्मदिन – 11 मई 1971
  • मृत्यु – 24 मई 2023
  • नितेश पांडे की आयु – 51 वर्ष (2023 के अनुसार)
  • मौत का कारण- कार्डियक अरेस्ट (अचानक दिल की धड़कन रुकना)
  • गृह नगर- नैनीताल, उत्तराखंड

नितेश पांडे की शिक्षा के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही उनके माता पिता और भाई बहन के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध है। लेकिन कई जगहों पर उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक बताई गई है।

Nitesh Pandey Biography: नितेश पांडे का परिवार

  • माता का नाम – ज्ञात नहीं है
  • पिता का नाम – ज्ञात नहीं है
  • बहन का नाम – ज्ञात नहीं है
  • भाई का नाम – ज्ञात नहीं है
  • पत्नी का नाम – अश्विनी कालसेकर (विवाह – 1998 से लेकर 2002 तक)
  • दूसरी पत्नी का नाम – अर्पिता पांडे (विवाह – 2003 से लेकर वर्तमान तक)
  • धर्म – हिंदू धर्म
  • वर्तमान पता – मुंबई, महाराष्ट्र
नितेश पांडे की दूसरी पत्नी अर्पिता पांडे
नितेश पांडे की दूसरी पत्नी अर्पिता पांडे

रितेश पांडे के शिक्षा के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सबसे पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में 1995 में तेजस टीवी शो से डेब्यू किया था। फिल्मों में उन्हें पहला ब्रेक 2002 में फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ से मिला। रितेश पांडे के पुरस्कार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

रितेश पांडे को खाना बनाना और लिखना बहुत ज्यादा पसंद था। 1998 में नितेश ने अपनी पहली शादी अश्विनी कलसेकर से की लेकिन यह शादी 2002 में टूट गई और दोनों के बीच तलाक हो गया। फिर नितेश पांडे ने 2003 में टीवी अभिनेत्री अर्पिता पांडे से दूसरी शादी की। नितेश पांडे की वर्तमान में अर्पिता पांडे उनकी पत्नी हैं।

रितेश पांडे से जुड़े हुए कुछ तथ्य

  • नितेश पांडे का जन्म नैनीताल उत्तराखंड में हुआ।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 में थिएटर नाटकों से की थी।
  • 1995 में उन्हें पहली बार टीवी में ब्रेक मिला था। तेजस सीरियल उनकी परी सीरियल थी।
  • 2002 में उन्होंने फिल्म मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • इसके बाद 2006 में खोसला का घोसला, 2007 में ओम शांति ओम, 2012 में दबंग 2, 2013 में मिकी वायरस, 2014 में शादी के साइड इफेक्ट जैसी बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने काम किया।
  • 2020 में उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडिया वाली मां में सुचिता त्रिवेदी के साथ देखा गया था।
  • नितेश पांडे ने ड्रीम कैसल प्रोडक्शन के नाम से एक स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस भी चलाया था।
  • 24 मई 2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से नितेश पांडे का निधन हो गया।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Anupama Actor Nitesh Pandey Biography: कौन थे नितेश पांडे?

Nitesh Pandey Biography
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts