Sapne me Chandragrahan Dekhna: चंद्रग्रहण कई मायनों में अशुभ माना जाता है। ऐसे में सपने में चंद्रग्रहण देखना शुभ है या अशुभ, आज इस बारे में जानेंगे। सपनों का ज्ञान बड़ा ही विचित्र है। कई बार सपने अपने वास्तविक स्वरूप से उल्टा फल देता है। रात की गहरी नींद में कई बार हम लोग कुछ ऐसे सपने देखते हैं जो हमारे लिए बहुत ही सुखद होते हैं।
लेकिन सपनों में कुछ ऐसी चीजें भी आती हैं जो यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि ऐसा सपना हमें क्यों आया? क्या इस सपने का हमारी जिंदगी से कोई संबंध है या आने वाले समय में हमारे साथ कोई बुरा घटना घटित होने वाला है। सपनों को लेकर अक्सर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं।
ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह यदि आप कोई सपना देखते हैं तो उसके सच होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जिन लोगों को सपनों का ज्ञान होता है वह सपनों के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सपने में चांद देखना तो बहुत अच्छा और सुहावना होता है। चांद शीतलता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या सपने में चंद्रग्रहण देखना (Sapne me Chandragrahan Dekhna) भी उतना ही शुभ माना जाता है? आइए जानते हैं कि चंद्रग्रहण देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में चंद्रग्रहण देखने का मतलब
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
यदि आपने सपने में चंद्रग्रहण देखा है तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। सपने में चंद्रग्रहण देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके साथ कुछ अनिष्ट हो सकता है। आपको आने वाले समय में नुकसान होने की संभावना है।
यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। चंद्रमा को मन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में चंद्रग्रहण देखने का मतलब होता है कि आपकी मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। चंद्रमा पर ग्रहण लगना आपके स्वास्थ्य पर ग्रहण लगने के समान है।
यदि आपको सपने में चंद्रग्रहण देखा है तो यह दर्शाता है कि इस समय आपको कोई भी नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको उस कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। उस गाड़ी को करने से आपके जीवन में परेशानियां आने की संभावना होती है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































