Vastu Tips: आसान वास्तु टिप्स जिसे अपनाने से आपकी जिंदगी बदल जाएगी

Vastu Tips in Hindi

Vastu Tips: यदि आपके जीवन में कष्टों का अंबार लगा हुआ है तो कुछ खास Vastu Tips आपकी जिंदगी को बदल सकता है। इन आसान Vastu Tips को जिंदगी में प्रयोग में लाकर अपनी जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं। यदि आपके घर में बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़ा होता है, किसी के साथ विवाद होता रहता है या आपके रिश्तों में कड़वाहट आ गई तो कुछ आसान Vastu Tips आपकी मदद कर सकते हैं। इन Vastu Tips को अपनाकर अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं।

Vastu Tips in Hindi

1. अपने घर में जल की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है। इसलिए जब भी अपना घर बनवाएं तो इस बात का ध्यान अवश्य रखें।

2. घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में तुलसी का गमला हमेशा घर के पूर्व दिशा में होना चाहिए। संभव हो तो तुलसी के पौधे को घर के मंदिर के पास में ही रखें।

3. यदि आप अपने घर में फर्नीचर लाते हैं तो फर्नीचर हमेशा गोल किनारे वाले शुभ माने जाते हैं। इस प्रकार का फर्नीचर घर में सकारात्मकता लाते हैं।

4. घर में नल टपकना नहीं चाहिए। आपके बाथरूम में या किचन में नल टपकता है तो उसे आज ही ठीक करवा लें। यह अशुभ होता है। लगातार नल का टपकना धनहानि का संकेत होता है।

5. घर में पुराने जंग लगे वस्तुओं, टूटी-फूटी वस्तुएं, कबाड़ और अनावश्यक वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए। इसे जितना जल्दी हो सके घर से बाहर निकाल दें। इन वस्तुओं के घर में रहने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

6. अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में हमेशा हरियाली रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में हरियाली रखें या संभव ना हो हरियाली से संबंधित पेंटिंग इत्यादि को भी रख सकते हैं।

7. घर में संत-महात्माओं के चित्र लगा सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संत-महात्मा या फिर भगवान की तस्वीर अपने घर के बैठक में लगाएं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

8. अपने घर में सूखे फूल नहीं रखना चाहिए। यदि किसी गमले का फूल सूख गया है तो जितना जल्दी हो सके उसे बदल दें। यह भी पढ़ें- घर का आर्थिक संकट इन चीजों को मुख्य द्वार पर लगाने से होगा दूर, जानें

9. घर के मकान में 3 दरवाजे एक ही रेखा में नहीं होना चाहिए। इस प्रकार का दरवाजा घर में शुभ नहीं माने जाते हैं।

10. जब भी घर में रोटी बनाएं तो पहली रोटी गौ माता के लिए निकाल दें। इससे घर में संपन्नता आती है। इस बात का ध्यान रखें कि तवे पर रोटी सेंकने से पहले दूध के छींटें मारना अत्यंत शुभ माना जाता है।

11. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे को दूध चढ़ाना चाहिए। यदि आप घर में दीया जलाते हैं तो सरसों के तेल में लौंग डालकर दीया जलाना शुभ होता है।

12. घर में पूजा करते वक्त गूगल का धुआं अवश्य करना चाहिए। अपने घर में सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं अवश्य करें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Vastu Tips: आसान वास्तु टिप्स जिसे अपनाने से आपकी जिंदगी बदल जाएगी

Vastu Tips in Hindi
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts