Shanivar Totke: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के चमत्कारी उपाय को अपना कर जीवन में कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है। शनिवार को शनिदेव की विधिवत पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा होती है, उसके जीवन में खूब तरक्की होती है।
शास्त्रों में शनिवार के चमत्कारी उपाय के बारे में चर्चा की गई है। शनिवार के दिन कुछ टोटके को अपना कर जीवन में कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है। नीचे शनिवार के चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके शनिदेव का प्रसन्न किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानें चांदी खरीदने का शुभ दिन
शनिवार को हनुमान मंदिर में करें पूजा
शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना करना चाहिए। शनिवार को हनुमान मंदिर में एक नींबू और चार लोंग मिलाकर बजरंगबली के समक्ष रखना चाहिए और उनसे अपनी इच्छा बतानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से यदि लंबे समय से आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो वह पूरा हो जाता है।
गेहूं के टोटके
यदि आपके घर में आर्थिक संकट में हमेशा रहता है तो शनिवार के दिन गेहूं, काला चना और तुलसी की पत्तियों को मिलाकर महीन पीस लें। अब इसकी रोटी बनाकर पहली रोटी गाय को दें। इस आटे से बनी आखरी रोटी को सरसों तेल लगाकर किसी कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और नए आर्थिक लाभ मिलते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?
सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…
लोबान के टोटके
शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भगवान के टोटके भी अपनाया जा सकते हैं। शनिवार का यह चमत्कारी उपाय करने से शनिदेव बहुत खुश होते हैं। शनिवार के दिन रात को पूरे घर में लोबान का धुंआ करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। बता दें कि लोबान में लोहा पाया जाता है। इसलिए इसे जलाने से एक खास तरह की गंध निकलती है जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
डिस्क्लेमर – यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञों से ही संपर्क करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































