शनिवार का दिन किन कार्यों के लिए अशुभ होता है। शनिवार का दिन भगवान शनि का होता है और इस दिन शनि देव की पूजा अर्चना की जाती है। यदि आपके जीवन में शनि देव की कृपा दृष्टि है तो जीवन के कई कष्ट स्वत: ही कम हो जाता है। शनिदेव की कृपा दृष्टि व्यापार में उन्नति दिलाती है और जीवन में खुशियां बढ़ाती है।
शनि देव हमारे जीवन में हमारे अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर पुरस्कार तथा दंड देते हैं। कहा जाता है कि जिनके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि होती है वह व्यक्ति राजसुख प्राप्त करता है। ऐसे में यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि शनिवार का दिन किन किन कार्यों के लिए अच्छा नहीं होता है। शनिवार के दिन इन कार्यों को करने से जीवन कष्टदायक हो सकता है।
शनिवार के दिन क्या नहीं करें?
1. शनिवार के दिन शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपका जीवन खराब हो सकता है और आपका वैवाहिक लाइफ भी संकट में पड़ सकता है।
2. शनिवार को पूर्व, उत्तर और ईशान कोण की दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से पहले अदरक का सेवन कर लें।
3. शनिवार के दिन विवाहित स्त्री को ससुराल नहीं भेजना चाहिए। पढ़ें- शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं, जानें लोहे से जुड़ी मान्यताएं
4. शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, लोहा, नमक और लोहे की बनी हुई वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। यदि आप इन चीजों की खरीददारी शनिवार के दिन करते हैं तो आपको जीवन में अचानक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
5. शनिवार के दिन बाल काटना मना है। इसके अलावा इस दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए। पढ़ें- आर्थिक समस्याओं और कर्ज से है परेशान, तो अपनाएं ये ज्योतिष उपाय
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
6. शनिवार के दिन खासकर नमक नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। इसके साथ-साथ कागज कलम और झाड़ू खरीदने से भी इस दिन बचना चाहिए।
7. शनिवार के दिन किसी भी गरीब व्यक्ति, अंधे और अपंग व्यक्ति तथा किसी मजबूर महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव आप से नाराज हो सकते हैं और आपके इस कृत्य के लिए आप को सजा मिल सकता है।
8. शनिवार के दिन झूठ भी नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलने से वैसे तो हर कार्य खराब होता है लेकिन शनिवार के दिन झूठ बोलने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं और आपका जीवन कष्टदायक हो सकता है।
9. शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप दूध दही का सेवन करना चाहते हैं तो इसमें हल्दी या फिर गुड़ मिलाकर खाएं।
10. शनिवार के दिन बैगन, लाल मिर्च और आम का अचार नहीं खाना चाहिए। शास्त्रों में इस दिन इन सब चीजों का सेवन करने से मना किया गया है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































