अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में

Madhubala's smile-Madame Tussaud's museum-Bollywood-actress

नई दिल्ली। अब बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी मैडम तुसाड म्यूजियम में खिलेगी। मैडम तुसाड में जल्द ही उनकी भी मोम का पुतला लगाया जाएगा। ऐसा पहली बार है जब किसी मैडम तुसाड में भारत के किसी क्लासिकल दौर की अभिनेत्री का पुतला लगाया जाएगा। मधुबाला के बारे कहा जाता है कि वो भारतीय सिनेमा जगत की सबसे महान अभिनेत्री थीं।

Read Also: ओमपुरी के पांच ऐसे बयान जिसके कारण उनको माफी मांगनी पड़ी

मधुबाला का जन्म दिल्ली में 14 फरवरी 1933 को हुआ था। मधुबाला एक मुस्लिम परिवार में जन्म ली थी। उनके बचपन का नाम ‘मुमताज बेगम जहां देहलवी’ था। वो अपने माता-पिता की पांचवीं संतान थी। उनके परिवार में कुल 10 भाई-बहन थे। मधुबाला के बारे में कहा जाता है कि वो व्यक्तिव, प्रतिभा और खूबसूरती की एक मिसाल थी। वही मुमताज बेगम आगे चलकर मधुबाला के रूप में एक मशहूर और कामयाब अभिनेत्री बनी। उनके अंदर एक खास विशेषता थी और वो विशेषता थी चेहरे के भावों का भाषा देना।

Read Also: सिर्फ 6000 रूपये के लिए कर दिया इस अभिनेत्री का मर्डर

जो मोम का पुतला मैडम तुसाड में लगाई जाएगी वो मधुबाला के फिल्म मुगले आजम के अनारकली के किरदार से प्रेरित होगी। ऐसा कहा जाता है कि एक ज्योतिषि ने मधुबाला के माता-पिता से कहा था कि वो अपने जीवन में अपार धन-दौलत और ख्याति प्राप्त करेगी। लेकिन उनका जीवन अत्यंत दुखमय होगा। ज्योतिष की इस भविष्यवाणी को सुनकर मधुबाला के माता-पिता एक बेहतर जीवन की तालाश में मुंबई आ गए। यहीं से मधुबाला के जीवन के सफर की शुरुआत हुई।

Read Also: ओम पुरी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

मैडम तुसाड मूल रूप से लंदन की संग्रहालय है और दिल्ली में इसकी 22वीं ब्रांच है। यहां पर सिर्फ मोम का पुतला ही रखा जाता है। इसकी स्थापना मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने 1835 में की थी। मधुबाला ने अपना फिल्‍मी सफर बसन्‍त (1942) में ‘बेबी मुमताज़’ के नाम से शुरू किया था। बाद में उनका नाम बदलकर मुमताज से मधुबाला रख दिया गया।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में

Madhubala's smile-Madame Tussaud's museum-Bollywood-actress
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts