Kangana Ranaut की नौवीं फ्लॉप फिल्म बनी धाकड़, 6 दिन में कमाए इतने करोड़

कंगना रनौत की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। कंगना ने बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को सिनेमाघरों में उतारा था। लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही औंधे मुंह गिर पड़ी।
कंगना की फिल्म धाकड़

Bollywood News: कंगना रनौत की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। कंगना ने बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को सिनेमाघरों में उतारा था। लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही औंधे मुंह गिर पड़ी। धाकड़ के साथ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool bhulaiya 2) भी रिलीज की गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि भूल भुलैया 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर धाकड़ की वजह से असर पड़ेगा लेकिन पासा पलट गया।

धाकड़ ने की इतनी कमाई

धाकड़ ने अपने रिलीज के पहले दिन उम्मीद से बिल्कुल उलट 50 लाख का कलेक्शन किया था। धाकड़ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अपने छठे दिन घिस-पिटकर 4 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। बताया जा रहा है कि धाकड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑफ 4.01 करोड रुपए हो गया है। वहीं 6 दिनों में भूल भुलैया 2 ने 84.78 करोड़ों का कलेक्शन किया है।

कंगना की अनोखी फ्लोर फिल्म बन रही है धाकड़ से पहले कंगना रनौत ने फिल्म थराइवी, पंगा, जजमेंटल है क्या, मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी, सिमरन, रंगून, कट्टी बट्टी और आई लव एंड वाइफ में काम किया था। इनमें से एक भी फिल्म हिट नहीं हुई थी। अब इस कड़ी में धाकड़ फिल्म का नाम भी जुड़ गया है। इस फिल्म के कलेक्शन को बॉलीवुड के अभी तक के सबसे बेकार कलेक्शन में से एक बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि कंगना की धाकड़ ने 4. 01 करोड़ रुपये की कमाई की, वही थराइवी 1.46 करोड़, पंगा 28.92 करोड़, जजमेंटल है क्या 33.11 करोड़, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी 92.19 करोड़, रंगून 20.68 करोड़, कट्टी बट्टी 24.41 करोड़, आई लव एनवाई 1.54 करोड़ रुपयों की कमाई की है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

कंगना रनौत का बॉलीवुड करियर अब उनकी फिल्म तेजस पर टिका है। अगर तेजस रिलीज के बाद कमाल नहीं कर पाई तो कंगना का करियर खत्म माना जाने लगेगा। एक साथ 9 फ्लॉप फिल्में देना कंगना रनौत के लिए काफी निराशा की बात है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Kangana Ranaut की नौवीं फ्लॉप फिल्म बनी धाकड़, 6 दिन में कमाए इतने करोड़

कंगना रनौत की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। कंगना ने बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फिल्म धाकड़ (Dhaakad) को सिनेमाघरों में उतारा था। लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही औंधे मुंह गिर पड़ी।
कंगना की फिल्म धाकड़
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts