अरुणाचल में मूसलाधार बारिश, 5 की मौत, 9 लापता

Arunachal torrential rain, 5 killed, 9 missing
  • भारत के पूर्वोतर राज्य अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई है। अरुणाचल में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 9 लोगों के लापता होने की खबर है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन में करीब 8 मकान दब गए हैं।

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोतर राज्य अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई है। अरुणाचल में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 9 लोगों के लापता होने की खबर है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन में करीब 8 मकान दब गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। शवों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है।

Read Also: सिर्फ 6000 रूपये के लिए कर दिया इस अभिनेत्री का मर्डर

अरुणाचल के मुख्यमंत्री फेमा खांडू ने हादसे पर दुख जताया है। पेमा खांडू ने घटनास्थल पर फौरन बचाव अभियान के आदेश दिये। राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया कि प्रभावित लोगों तक खाना और दवाइयां मुहैया कराया जाय। साथ ही उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जाय।

Read Also: शास्त्री बने टीम इंडिया के नए कोच, जहीर बॉलिंग कोच

फिलहाल राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की 35 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ के जवान स्वयंसेवकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से जोखिम भरे स्थानों को छोड़ने और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जो घर मलबे में दब गए हैं। बताया जा रहा है कि उसमें कुल 14 लोग थे।

Read Also: खुशखबरी: अब IRCTC एप से होगी फ्लाइट टिकट की बुकिंग

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि अरुणाचल के पापुम जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पापुम जिले के लैपटैप गांव में जमीन खिसक गई। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश भारत का पूर्वोतर राज्य है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

अरुणाचल में मूसलाधार बारिश, 5 की मौत, 9 लापता

Arunachal torrential rain, 5 killed, 9 missing
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts