खराश की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं यह टिप्स

खराश की समस्या

डेस्क। क्या आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं। सर्दियों के मौसम में गले में खराश होना आम बात है। खान-पान की गलत आदतों की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। लेकिन इस समस्या का समाधान है। वह भी घरेलु नुस्खों के जरिए। जी हां आइए जानते हैं तो गले में खराश को दूर करने का घरेलू नुस्खा

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

अपनाएं यह घरेलु नुस्खा

1.कालीमिर्च को घी के साथ लेने से भी राहत मिलती है। घी के साथ कालीमिर्च मिलाकर चाटने से गले का रोग दूर होता है। इसके अलावा 2 कालीमिर्च के साथ बादाम को पीसकर खाएं। इससे इस समस्या से जल्दी राहत मिलेगा।

2. गले में समस्या होने पर गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में सिरका मिलाकर गरारा करने से गले की समस्या में राहत मिलती है। गरारा गर्म पानी और नमक के साथ भी कर सकते हैं।

3. सोते समय आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी मिलाकर पियें। इसके साथ-साथ गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पियें। इससे गले की समस्या से राहत मिलेगी।

4. 4-5 कालीमिर्च और 5-6 तुलसी की पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और फिर इसे पिएं। इससे समस्या से जल्दी राहत मिलेगी। जब इस तरह की समस्या हो तो कोशिश करें कि खाना साधारण हीं खाएं। ज्यादा तला या गर्म खाना खाने से बचें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now