“भारतीय उच्च शिक्षा में महिलाएँ: चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय पर वेब संगोष्ठी का होगा आयोजन

भारतीय उच्च शिक्षा

मोतिहारी, हरिओम कुमार। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार एवं ओड़िशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय उच्च शिक्षा में महिलाएँ: चुनौतियाँ एवं अवसर” विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन बुधवार, 17 जून को प्रातः 11 बजे से होगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल होंगी। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओड़िशा केंद्रीय विश्वविद्यालय, ओड़िशा के कुलपति प्रो. आई रामब्रह्मम, नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा, बिहार की कुलपति प्रो. सुनैना सिंह एवं एस.एन.डी.टी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र की कुलपति प्रो. शशिकला वनजारी है।

Follow us on Google News
  • “भारतीय उच्च शिक्षा में महिलाएँ: चुनौतियाँ एवं अवसर” विषय पर राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी
  • भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल होंगी मुख्य अतिथि
  • वेब संगोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा करेंगे
यह भी पढ़ें -   डॉ साकेत रमण बने आचार्य भरत मुनि संचार शोध केंद्र के समन्वयक
भारतीय उच्च शिक्षा
“भारतीय उच्च शिक्षा में महिलाएँ: चुनौतियाँ एवं अवसर”

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध और विकास संकाय के अधिष्ठाता एवं इस वेब संगोष्ठी के संयोजक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी को लेकर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं अन्य तकनीकी तैयारियां की जा रही है। यह राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की जाएगी। साथ ही इसका सीधा प्रसारण महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग हजारों प्रतिभागी सहभागिता करेंगे।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. शहाना मजूमदार राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी की संयोजक है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण निःशुल्क है। वेब संगोष्ठी में प्रतिभागिता के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट या सोशल मीडिया मंच पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के जरिए पंजीकरण किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें -   Manoj Singh gets applauded for his directorial debut ‘Moksh To Maya’
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now