Matrabhumi Yojana: ये योजना अमर कर देगी आपके पुरखों का नाम, पूरा गांव करेगा वाहवाही

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने पैतृक गांव में सार्वजनिक कार्य करवा सकता है। सरकार इस पर 40% तक का अनुदान देगी और व्यक्ति के पुरखों का नाम हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।
Matrabhumi Yojana

Matrabhumi Yojana Detail: अगर आप चाहते हैं कि आपके पुरखों का नाम हमेशा के लिए आपके गांव और समाज में याद रखा जाए तो उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना (Matrabhumi Yojana) आपके लिए सुनहरा अवसर है।

Matrabhumi Yojan के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने पैतृक गांव में विकास कार्य करवा सकता है और सरकार उस काम में 40 प्रतिशत तक का अनुदान (Subsidy) देगी। इससे न सिर्फ गांव का विकास होगा बल्कि आपके परिजनों और पुरखों की यादें भी आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहेंगी।

किन कामों पर मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना के अंतर्गत व्यक्ति, परिवार या संस्था गांव में कई तरह के सार्वजनिक कार्य करवा सकते हैं। इनमें सामुदायिक केंद्र, ओपन जिम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, तालाब का सौंदर्यीकरण, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, सीसीटीवी और सर्विलांस सिस्टम, बस स्टैंड, टीन शेड, बारात घर, डिजिटल लाइब्रेरी, चारागाह, चबूतरा, विद्यालय में विकास कार्य, सार्वजनिक गेट और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

इन कार्यों में 60 प्रतिशत खर्च आवेदनकर्ता को करना होगा और शेष 40 प्रतिशत सरकार की ओर से अनुदान के रूप में दिया जाएगा। योजना में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को आधिकारिक पोर्टल https://mbhumi.upprd.in पर पंजीकरण करना होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • Register Your Project विकल्प पर जाकर व्यक्ति अपनी योजना का पूरा विवरण और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सकता है।
  • इसके अलावा, इच्छुक व्यक्ति जिला पंचायतराज अधिकारी के कार्यालय से भी संपर्क कर सकता है।

गांव के विकास में नई शुरुआत

यह योजना गांव के विकास में बड़ा कदम मानी जा रही है। किसी भी व्यक्ति के सहयोग से बनने वाला सामुदायिक केंद्र, बारात घर या कोई अन्य संरचना पूरे गांव के लोगों के काम आएगी। साथ ही उस व्यक्ति या उसके पुरखों का नाम वहां दर्ज होगा, जिससे उनकी स्मृतियां हमेशा जीवित रहेंगी। इस प्रकार यह योजना केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ी है।

उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि इस योजना के जरिए समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा। जब लोग अपने गांव में निवेश करेंगे और सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कराएंगे तो इससे पूरे समुदाय को फायदा होगा। साथ ही, ऐसे कार्य करवाने वाले परिवारों की समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी यह प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने गांव और समाज के लिए योगदान दें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Matrabhumi Yojana: ये योजना अमर कर देगी आपके पुरखों का नाम, पूरा गांव करेगा वाहवाही

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने पैतृक गांव में सार्वजनिक कार्य करवा सकता है। सरकार इस पर 40% तक का अनुदान देगी और व्यक्ति के पुरखों का नाम हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।
Matrabhumi Yojana
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts