बचत के तरीके- अगर आप बढ़ते खर्चों से हैं परेशान तो अपनाएं यह टिप्स

बचत

आज की बढ़ती महंगाई में ज्यादातर लोगों की समस्या होती है कि वो बचत नहीं कर पाते हैं। लोग कहते हैं कि उनको आवश्यक और फिजूल खर्चों में अंतर भी करना नहीं आता है। तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जो आपको इस तरह की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने बढ़ते खर्च को कंट्रोल कर सकते हैं और अपने और परिवार के लिए कुछ बचत कर सकते हैं।

अपनी इच्छाओं और जरूरतों में फर्क समझें

ज्यादातर लोगों की इच्छाएं असीमित होती हैं। ऐसे लोग कहीं भी जाते हैं तो घूमते-फिरते उन्हें जो भी चीज पंसद आती है, वो खरीद लेते हैं। ऐसा करने के बाद उनके पूरे महीने का बजट गड़बड़ हो जाता है। इसलिए अपनी इच्छा से ज्यादा अपनी जरूरत पर जोर दें।

क्रेडिट कार्ड की जगह पर कैश का प्रयोग करें

आजकल लोग कैश से ज्यादा कार्ड का प्रयोग करते हैं। इन क्रेडिट कार्ड्स के चक्कर में ज्यादातर लोग वो चीजें भी खरीद लेते हैं जिनकी जरूरत उन्हें हाल-फिलहाल में नहीं होती है। अक्सर यह देखा जाता है कि अगर उन्हें कार्ड की जगह कैश से खरीदारी करना पड़े तो वो खरीदने से पहले विचार करते हैं।

छोटी रकम से ही बचत की शुरूआत करें

कई लोग सोचते हैं कि इतने कम पैसों में बचत कैसे करें। लेकिन यह जरूरी नहीं है। आप अपनी सैलरी का छोटा सा हिस्सा ही बचत में डालें। इससे आपका महीने का बजट भी नहीं बिगड़ेगा और बचत भी होगी। हर महीने की गई छोटी सी बचत भी धीरे-धीरे बढ़ जाती है और जरूरत पर बहुत काम आती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

खर्चें से पहले बचत पर जोड़ दें

बहुत सारे लोग पहले खर्च करते हैं और सोचते हैं कि पहले सारे खर्च कर लें फिर बचत के लिए पैसे निकालें। लेकिन अगर आप वाकई बचत करना चाहते हैं तो अब अपने तरीके में बदलाव करें। आमदानी से जितनी संभव हो बचत करें और बाकी के बचे हुए पैसों से खर्च चलाएं।

बजट बनाकर ही खर्च करें

सबसे पहले अपनी सैलरी के हिसाब से बजट बनाएं। दवाई, सब्जी और राशन जैसी जरूरतों से संबंधित खर्च के लिए पैसे अलग रख लें। इसके अलावा खर्च को डायरी में लिखने की आदत डालें। इससे आपको यह पता चल पाएगा कि कहां पर आपने जरूरी काम के लिए खर्च किया है और कहां पर आपसे बेवजह का खर्च हुआ है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

बचत के तरीके- अगर आप बढ़ते खर्चों से हैं परेशान तो अपनाएं यह टिप्स

बचत
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts