Highlights:
- आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू और मनोज बाजपेयी की वापसी
- पंचायत के बाद फैमिली मैन और स्पेशल ऑप्स की एंट्री
- दिल्ली क्राइम सीजन 3 से लेकर बैड्स ऑफ बॉलीवुड तक
Highlights:
- आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू और मनोज बाजपेयी की वापसी
- पंचायत के बाद फैमिली मैन और स्पेशल ऑप्स की एंट्री
- दिल्ली क्राइम सीजन 3 से लेकर बैड्स ऑफ बॉलीवुड तक
Trending Web Series on OTT: अगर आप वेब सीरीज के दीवाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। पंचायत सीजन 4 के शानदार स्वागत के बाद अब ओटीटी पर नई और कुछ पॉपुलर सीरीज के नए सीजन धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। एक से बढ़कर एक थ्रिल, ड्रामा, सस्पेंस और इमोशन से भरी ये वेब सीरीज आपका पूरा वीकेंड खुशनुमा रखेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वेब सीरीज इस बार ओटीटी पर बवाल मचाने आ रही हैं।
Trending Web Series on OTT
1. पंचायत सीजन 4
रिलीज डेट: 24 जून 2025 | प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
फुलेरा गांव की राजनीति और पंचायत चुनाव के दांव-पेंच के साथ सचिव जी की उलझनें और गहरी हो गई हैं। मंजू देवी के खिलाफ क्रांति देवी चुनावी मैदान में हैं और सचिव जी बीच में फंस चुके हैं। हल्के-फुल्के हास्य और भावनात्मक कहानी के साथ ये सीरीज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है।
2. द फैमिली मैन सीजन 3
जल्द आ रही है | प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
मनोज बाजपेयी की दमदार वापसी! इस बार श्रीकांत को न सिर्फ एक बड़े आतंकवादी खतरे से निपटना है, बल्कि अपने परिवार को भी संभालना है। पोस्टर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से हो रहा है।
3. दिल्ली क्राइम सीजन 3
रिलीज साल: 2025 | प्लेटफॉर्म: Netflix
शेफाली शाह की इस पावरफुल क्राइम ड्रामा सीरीज की तीसरी किस्त इस बार चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। खबरें हैं कि हुमा कुरैशी इसमें विलेन के रूप में नजर आएंगी। क्राइम-थ्रिलर प्रेमियों के लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Netflix Web Series 2025-2026: नेटफिलिक्स की वो वेब सीरीज जिसने मचाया तहलका
Netflix Web Series 2025-2026: Netflix ने 2025 में भारतीय OTT बाजार में अपनी मजबूत स्थिति…

MX Player Web Series Cast List: इन कलाकारों ने OTT पर मचाया तहलका
MX Player की वेब सीरीज़ में नजर आए कलाकारों ने अपने अभिनय से OTT दर्शकों…

Malayalam Hotstar Web Series: मलयालम वेब सीरीज की लोकप्रिय लिस्ट 2026
20 जून 2025 को रिलीज हुए Kerala Crime Files Season 2 Malayalam Hotstar Web Series…
4. स्पेशल ऑप्स 2
रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025 | प्लेटफॉर्म: JioCinema / Disney+ Hotstar
नीरज पांडे की इस सीरीज में के.के. मेनन एक बार फिर रॉ अफसर हिम्मत सिंह बनकर लौट रहे हैं। इस बार मिशन ज्यादा खतरनाक और चुनौतीपूर्ण होगा। पिछले दोनों सीजन की सफलता के बाद इस बार असली एक्शन की वापसी होने जा रही है।
5. बैड्स ऑफ बॉलीवुड
जल्द आ रही है | प्लेटफॉर्म: Netflix
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस शो से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारे कैमियो में दिख सकते हैं। शो के अनाउंसमेंट से ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

























