मुंबई। बॉलीवुड में ऑनस्क्रीन पसंद की जाने वाली जोड़ियो में से एक श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी भी है। फिल्म बागी 3 में दोनों ऐक्टर्स एक बार फिर से लोगों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। लोगों पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री देखने के लिए फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में बताया कि टाइगर के पास न केवल ऐक्शन बल्कि ह्यूमर साइड भी है। ऐक्ट्रेस ने बताया कि टाइगर एकमात्र ऐसे ऐक्टर है जो अपने ऐक्शन वाले रोल से फिल्म बागी 3 को आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टाइगर कितना अनुशासित हैं।
ऐक्टर के ऐक्शन को लेकर प्यार पर भी श्रद्धा कपूर ने बात की। इसके साथ ही कहा कि उनका फनी साइड भी और उनके साथ कॉमिडी फिल्म में काम करना चाहेंगी। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ इस समय अपनी फिल्म बागी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं।
बता दें कि बागी फ्रैंचाइजी की सेकंड इंस्टॉलमेंट में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी भी थीं। अब तीसरी इंस्टॉलमेंट में भी दिशा होंगी उनका इसमें कैमियो रोल होगा। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म बागी 3 में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के अलावा रितेश देशमुख, विजय वर्मा, अंकिता लोखंडे भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।