मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है न कि सर्कस करना-प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी पर कहा कि मंत्रियों का काम कॉमेडी-सर्कस चलाना नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है, उसको करने के बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया और नोबेल जीता।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम है उसको सुधारना न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए भारतीय नागरिक अभिजीत बनर्जी को लेकर कहा था कि वे वाम की ओर झुकाव रखने वाले व्यक्ति हैं। गोयल ने पुणे में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई देता हूं। आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह से वाम की ओर झुकाव वाली है।

हाल ही में बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना का समर्थन किया था। बनर्जी ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और फिलहाल आंकड़ों से नहीं लगता कि देश इस संकट से उबर पाएगा। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now
Share
Published by
Huntinews Hindi

Recent Posts

Recurring Deposit: क्या आप भी करना चाहते हैं पैसों की बचत, यह बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Recurring Deposit: कोरोना कल के बाद लोगों के अंदर पैसे बचत करने को लेकर जिज्ञासा… Read More

सपने में इन चीजों को देखना देता है अदभुत संकेत, जानें

हर मनुष्य सपना देखता है। सपने में कई चीजें देखते हैं जो शुभ और अशुभ… Read More

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का क्या मतलब होता है?

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का मतलब क्या होता है? दोस्तों, इंसान की जिंदगी… Read More

Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई… Read More

धनहानि का संकेत देने वाले सपने, जो होते हैं बर्बादी का संकेत

Dhanhani ke Sapne: कुछ ऐसे भी सपने हम लोग देखते हैं जो बहुत अच्छे होते… Read More

बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा, जानिए सांप देखने का मतलब

Budhwar ko Saap Dekhna: बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? हिंदू धर्म… Read More