सुशांत सिंह राजपूत मरणोपरांत होंगे सम्मानित, नेशनल अवॉर्ड मिल सकता है

सुशांत सिंह

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड ने सम्मानित किया जा सकता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय 2020 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में अभिनेता को खास तरीके से सम्मानित कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी तरह का स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

सुशांत की फिल्मों के लिए फेस्टिवल का आयोजन

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि “सुशांत की मौत ने पूरी फिल्म बिरादरी को हिलाकर रख दिया है। मौत के बाद उन्हें जो सम्मान मिल रहा है, वह जीते जी कभी नहीं मिला। यह असंतुलन है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। सुशांत की फिल्मों के लिए सरकार द्वारा एक सेपरेट फेस्टिवल प्लान किया जा रहा है। वहीं, नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान उन्हें सिनेमा में अहम योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।”

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल तक काम किया। इनमें से शुरू के 5 साल टीवी के लिए और 6 साल फिल्मों के लिए काम किया। हालांकि इन 6 सालों की कम अवधि में ही सुशांत सिंह राजपूत ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने जिन फिल्मों में भी काम किया वह हिट हुई और दर्शकों को खूब पसंद भी आई। ‘एम एस धोनी, द अन्टोल्ड स्टोरी’ उनकी बेहतरीन फिल्मों में एक है। इसी फिल्म से उन्हें प्रसिद्धि मिली।

सुशांत सिंह राजपूत को एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए मेलबोर्न में हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। वे काई पो छे और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए फिल्मफेयर और आइफा के लिए भी नॉमिनेट हुए थे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में उनके फ्लैट में हो गई थी। मुंबई पुलिस ने इसे एक सुसाइड केस माना था और मामले में जांच चल रही थी। हालांकि अब सुशांत सिंह की मौत का केस सीबीआई को सौंप दिया गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सुशांत सिंह राजपूत मरणोपरांत होंगे सम्मानित, नेशनल अवॉर्ड मिल सकता है

सुशांत सिंह
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts