बिहार डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना के अशोकपुरी कॉलोनी, खाजपुरा स्थित रेडियंस प्रोफेशनल्स (Redience Professional) द्वारा दो दिवसीय “सेल्फ मेकअप” (Self Make up) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आगामी 21 दिसंबर, सोमवार एवं 22 दिसंबर, मंगलवार को पटना के अशोकपुरी कॉलोनी स्थित “रेडियंस प्रोफेशनल्स” (Redience Professional) में आयोजित किया जाएगा।
रेडियंस प्रोफेशनल्स (Redience Professional) की प्रोप्राईटर एवं इस कार्यशाला की संयोजिका श्रीमति ज्योति वर्धन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं एवं नवयुवतियों के कौशल विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जो पूर्णत: निशुल्क है।
Redience Professional के इस कार्यशाला में कोई भी इच्छुक नवयुवती या महिला आ सकती हैं। समाज के वंचित एवं गृहस्थ महिलाओं को ध्यान में रखकर इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह कार्यशाला पूर्णत: निशुल्क है और महिलाओं से यहां पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग की महिलाएं एवं नवयुवतियां इसका लाभ उठा सके।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सीएसजेएमयू में पत्रकारिता छात्रों ने की लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग की प्रैक्टिस, फील्ड रिपोर्टिंग पर मिला विशेष प्रशिक्षण
यगेश पाल, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा…

डीएमई, नोएडा ने इन्फ्लुएंसर कंटेंट और डिजिटल नैरेटिव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया
दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (डीएमई), नोएडा ने 16 और 17 अप्रैल, 2025 को इन्फ्लुएंसर्स कंटेंट, एल्गोरिथमिक ट्रांसपेरेंसी…

डी.एम.ई. लॉ स्कूल, नोएडा, ने किया अपने पहले विधि महोत्सव ‘जस कॉसमॉस 2025’ का आयोजन
दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन, नोएडा (GGSIP विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) ने अपने पहले विधिक महोत्सव जसकॉसमॉस’ 25…
इस कार्यशाला में सेल्फ मेकअप के तहत खुद से मेकअप करना, ब्यूटी टिप्स एवं ठंड में त्वचा की देखभाल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार के कार्यशाला से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































