Highlights:
- पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम एक सुरक्षित और टैक्स सेविंग योजना है।
- निवेशक को अच्छा ब्याज और लोन की सुविधा मिलती है।
- छोटी मासिक किस्तों के जरिए लंबी अवधि में बड़ी रकम तैयार की जा सकती है।
Highlights:
- पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम एक सुरक्षित और टैक्स सेविंग योजना है।
- निवेशक को अच्छा ब्याज और लोन की सुविधा मिलती है।
- छोटी मासिक किस्तों के जरिए लंबी अवधि में बड़ी रकम तैयार की जा सकती है।
Post Office RD Scheme: अगर आप बिना जोखिम के एक ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं जिसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके अच्छा खासा रिटर्न मिल सके तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD स्कीम आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस योजना में आप सिर्फ 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
Post Office RD Scheme की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है। चाहे वह बालिग हो या नाबालिग। 10 साल या उससे अधिक उम्र का नाबालिग भी अपने माता-पिता की मदद से इसमें खाता खोल सकता है। जैसे ही वह 18 साल का होता है, उसे नया केवाईसी और खाता खोलने का फॉर्म भरना होगा। यह खाता पोस्ट ऑफिस की मोबाइल बैंकिंग या ई-बैंकिंग से भी खोला जा सकता है। वर्तमान में इस स्कीम पर सालाना 6.7 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है।
खाता खोलते समय पहली किस्त जमा करनी होती है और वह अमाउंट खाता मूल्य के बराबर होगी। यदि खाता महीने की 16 तारीख से पहले खोला गया है तो अगली किस्त हर महीने की 15 तारीख तक जमा करनी होती है। वहीं अगर खाता 16 तारीख के बाद खोला गया है तो किस्त महीने के आखिरी कार्यदिवस से पहले जमा करनी होगी।
5 साल की होती है मैच्योरिटी अवधि
इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है, लेकिन इसे आगे 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति 3 साल के बाद खाता बंद करना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। अगर खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी खाता क्लेम कर सकता है या फिर उसे जारी रख सकता है।
आरडी स्कीम में निवेश करने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट मिलती है। हालांकि ब्याज से होने वाली आय पर टीडीएस लगता है। अगर ब्याज 10 हजार रुपये से ज्यादा होता है तो 10 फीसदी टीडीएस देना होता है और अगर आपने पैन नंबर नहीं दिया है तो यह दर 20 फीसदी हो जाती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें
PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ
Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…
Post Office RD Scheme खाते पर 50% लोन की सुविधा
एक और बड़ा फायदा यह है कि आप खाते में कम से कम 1 साल तक नियमित रूप से किस्त जमा करने के बाद उस पर 50 फीसदी तक का लोन भी ले सकते हैं। यह लोन आप एकमुश्त या किस्तों में चुका सकते हैं। लेकिन लोन पर ब्याज दर के अलावा 2 फीसदी अतिरिक्त साधारण ब्याज देना होता है।
अगर आप इस योजना में हर महीने 50 हजार रुपये जमा करते हैं तो पांच साल में कुल 30 लाख रुपये का निवेश हो जाएगा। इस पर सालाना 6.7 फीसदी ब्याज की दर से पांच साल में लगभग 5,68,291 रुपये ब्याज मिलेगा। इस तरह पांच साल बाद आपको कुल 35,68,291 रुपये मिल सकते हैं, जो टीडीएस कटौती के बाद होगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































