Highlights:
- pmkisan.gov.in वेबसाइट से करें प्रोसेस पूरा
- गलत जानकारी पर रुक सकती है ₹2000 की किस्त
- ऑनलाइन करें नाम, पता या बैंक डिटेल्स अपडेट
Highlights:
- pmkisan.gov.in वेबसाइट से करें प्रोसेस पूरा
- गलत जानकारी पर रुक सकती है ₹2000 की किस्त
- ऑनलाइन करें नाम, पता या बैंक डिटेल्स अपडेट
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों को इस महीने मिलने वाली PM किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार है। हर बार की तरह इस बार भी ₹2000 की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
हालांकि इस बार सरकार किसानों के खाते की डिटेल्स को लेकर और भी सख्त हो गई है। अगर आपके पंजीकरण में नाम, पता, आधार या बैंक की कोई जानकारी गलत है तो इस योजना में आपकी किस्त रुक सकती है। इसलिए जरूरी है कि किसान समय रहते अपना डेटा अपडेट कर लें।
सरकार ने किसानों को अब खुद से ऑनलाइन डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा भी दे दी है। पहले ये काम सिर्फ कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से होता था, लेकिन अब किसान अपने मोबाइल से भी वेबसाइट पर जाकर नाम, पता, बैंक अकाउंट और आधार से जुड़ी जानकारी सही कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो लाभ अटक सकता है या बंद भी हो सकता है।
PM Kisan की जानकारी ऐसे करें अपडेट
- सबसे पहले PM-Kisan की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वहां ‘Farmer Corner’ में ‘Updation of Self Registered Farmer’ का ऑप्शन मिलेगा।
- इस पर क्लिक करके अपना आधार नंबर डालें और Search करें।
- अब स्क्रीन पर आपकी पंजीकृत जानकारी दिखेगी, जिसे आप एडिट कर सकते हैं।
- एडिट के बाद Submit पर क्लिक करें और कंफर्मेशन ले लें।
जो किसान ऑनलाइन तरीका नहीं अपना सकते, वे अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए यह काम कर सकते हैं। सरकार ने बताया है कि डिटेल्स में छोटी सी गलती भी आपकी किस्त रोक सकती है। इसलिए हर किसान को सलाह दी जा रही है कि फटाफट अपनी जानकारी जांच लें और जरूरत हो तो सुधार जरूर करें।
PM Kisan की 20वीं किस्त कब आएगी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। लेकिन किसानों को पहले से ही सारी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी जा रही है ताकि समय पर पैसा मिल सके।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें
PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ
Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…
PM Kisan संपर्क और हेल्पलाइन
ईमेल: pmkisan@gov.in
टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800-115-526

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































