फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज डेट बदली, अब 13 अप्रैल को पर्दे पर दिखेगी

फिल्म अंग्रेजी मीडियम

मुंबई। इरफान खान की आने वाली फिल्म अंग्रेजी मीडियम का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया था। ट्रेलर को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि अब निर्माताओं ने फिल्म को एक सप्ताह पहले रिलीज करने की तैयार कर ली है। इसके लिए करण जौहर अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना की रिलीज डेट बदलने को तैयार हो गए हैं।

करण जौहर ने खुद ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। करण जौहर के मुताबिक अंग्रेजी मीडियम जो पहले 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब 13 अप्रैल को पर्दे पर आएगी। वहीं, उनकी फिल्म गुंजन सक्सेना जो पहले 13 अप्रैल को आनी थी, अब वह रोमांटिक हॉरर फिल्म रूही अफजा की जगह 24 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं, रूही अफजा अब 5 जून को रिलीज होगी।

उन्होंने लिखा, इंडस्ट्री में दोस्ती दुर्लभ है। पर, जहां वह मौजूद है, वहां मजबूती से है। यही वजह है कि हमने और दिनेश विजान ने अपनी फिल्मों के डेट को बदलने का निर्णय लिया है। अब दिनेश की फिल्म अंग्रेजी मीडियम एक सप्ताह पहले 13 अप्रैल को रिलीज होगी। उधर, रूह अफजा के एक्टर राजकुमार राव ने जानकारी दी है कि उनकी फिल्म अब 5 जून को रिलीज होगी।

करण ने कहा, मेरी फिल्म गुंजन सक्सेना अब रूह अफजा की जगह 24 अप्रैल को आएगी। बता दें कि गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर लीड भूमिका में हैं। बता दें कि यह फिल्म पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना पर बनी बायॉपिक है। जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी काम दिखाई देंगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

अंग्रेजी मीडियम के कारण अब करण जौहर की फिल्म गुंजन सक्सेना के ट्रेलर लॉन्च डेट पर भी असर पड़ा है। निर्माता कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही ट्रेलर को लेकर नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। उधर, अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो यह साल 2017 में आई सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है, जिसमें इरफान खान और सबा कमर नजर आई थीं।

इरफान खान स्टारर इस फिल्म में राधिका उनकी बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत स्कूल के सीन से होती है, जहां बच्चों को फेलिस़िटेट किया जा रहा है। बारी आती है इरफान की, जिन्हें स्टेज पर बेटी को अवॉर्ड मिलने पर दो शब्द बोलना है। जैसे-तैसे वह अंग्रेजी में बोलते हैं, लेकिन अंत में वह कह देते हैं कि उन्हें इतनी ही इंग्लिश आती है, जिसके बाद सभी हंस पड़ते हैं। बेटी का लंदन में पढ़ाई करने का ख्वाब कैसे पूरा करने की कोशिश करते हैं इरफान, फिल्म इसपर ही बनी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज डेट बदली, अब 13 अप्रैल को पर्दे पर दिखेगी

फिल्म अंग्रेजी मीडियम
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts