मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म मलंग की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके बाद दिशा एक बार फिर ऐक्शन फॉर्म में लौट आई हैं।
दरअसल, दिशा पाटनी अब अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वह सलमान खान के ऑपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में वह जिम में पसीना बहाते नजर आईं। बैकफ्लिप्स की प्रैक्टिस करते उन्होंने अपनी एक विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की।
इसमें दिख रहा है कि ऐक्रोबैट दिशा पाटनी पीछे की ओर फ्लिप करने से पहले सामने की तरफ दौड़ती हैं। इसमें वह अपने ट्रेनर से थोड़ी मदद लेती हैं। इसे शेयर करते हुए ऐक्ट्रेस ने लिखा कि अभी वह इसमें क्लीन नहीं हैं लेकिन जल्द ही वहां तक पहुंच जाएंगी।
अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दिशा राधे के लिए अपनी मार्शल आर्ट स्किल्स को सुधार रही हैं। बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं और इसमें रणदीप हुड्डा भी अहम रोल में दिखेंगे।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उनके पिता का नाम जगदीश पाटनी है। वे यूपी पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। उनकी माँ गृहणी हैं। दिशा पाटनी की बड़ी बहन का नाम खुशबू पाटनी है और छोटे भाई का नाम सूर्यवंश पाटनी है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































