Chandra Grahan 2025: आज भारत में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल, प्रभाव और उपाय

Chandra Grahan 2025

भारत में कब और कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? साल 2025 का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण पूरे भारत में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा।

इस चंद्र ग्रहण का सबसे बड़ा और असरदार चरण यानी पीक टाइमिंग रात 11 बजकर 42 मिनट पर रहेगा। इस बार ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की रहेगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज इन 6 राशियों के लिए है कठिन दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 13 September: 13 सितंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से…

Sep 13, 2025
मूलांक 8

Numerology: मूलांक 8 वालों पर रहती है शनिदेव की खास कृपा, संघर्ष के बाद मिलती है बड़ी सफलता

अंक ज्योतिष (Numerology) में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है। यह व्यक्ति के…

Sep 11, 2025

चंद्र ग्रहण का सूतक काल

शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल (Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal) ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस हिसाब से सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से लग जाएगा। इस समय से पूजा-पाठ, खाना पकाना और भोजन करना वर्जित माना गया है।

कहां-कहां दिखेगा यह चंद्र ग्रहण

यह ग्रहण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा। यानी यह एक ग्लोबल इवेंट होगा, जिसे लाखों लोग देखेंगे।

ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025

इस बार का ग्रहण खास इसलिए भी है क्योंकि यह शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लगेगा। चंद्रमा, राहु और सूर्य के साथ मंगल का भी विशेष प्रभाव रहेगा। साथ ही यह ग्रहण पितृ पक्ष के संयोग में पड़ रहा है जो लगभग 100 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस ग्रहण का असर राजनीति, प्रशासन और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में दिखाई दे सकता है।

भारत पर चंद्र ग्रहण का असर

ग्रहण हमेशा से ही देश-दुनिया के लिए असरकारी माना जाता है। इस बार का पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के लिए चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार:

  • राजनीतिक अस्थिरता और प्रशासनिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
  • प्राकृतिक आपदाएं जैसे भारी बारिश, बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना रहेगी।
  • लोगों और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

सूतक काल में क्या न करें

  • भोजन और अन्न का सेवन न करें।
  • शुभ कार्य और पूजा-पाठ वर्जित माने जाते हैं।
  • नकारात्मक विचार और बुरी आदतों से दूर रहें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

  • भगवान के मंत्रों का जाप करें जो सामान्य समय की तुलना में 10 गुना फलदायी होता है।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके दान-पुण्य करें।
  • गाय को हरा चारा, पक्षियों को अनाज और गरीबों को वस्त्र दान करना विशेष पुण्यकारी होता है।
  • रामचरितमानस का पाठ और शिव मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना गया है।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Chandra Grahan 2025: आज भारत में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल, प्रभाव और उपाय

Chandra Grahan 2025
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts