Categories: बिजनेस

बेंगलुरु नहीं अब दिल्ली है स्टार्ट-अप का सबसे बड़ा केंद्र

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर ने बेंगलुरु से सबसे बड़ा स्टार्ट-अप शहर (Delhi start up center) होने का तमगा छीन लिया है। अब स्टार्ट-अप का सबसे बड़ा केंद्र है (Delhi start up center) दिल्ली-एनसीआर। दिल्ली-एनसीआर ने संख्या के लिहाज से बेंगलुरु को स्टार्ट-अप के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दिल्ली में न सिर्फ सबसे ज्यादा स्टार्ट-अप कंपनियां हैं बल्कि दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियां भी हैं। दिल्ली-एनसीआर में यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या 10 है, जबकि बेंगलुरु में 9। दिल्ली-एनसीआर की दस यूनिकॉर्न कंपनियां इस तरह हैं।

  • ओयो रुम्स
  • पेटीएम
  • डेल्हीवरी
  • हाइक
  • रिविजो
  • जौमैटो
  • पॉलिसी बाजार
  • स्नैपडील
  • रीन्यू पावर
  • पेटीएम मॉल

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादा वैल्यूएबल लिस्टेड इंटरनेट कंपनियों में से 75 फीसदी दिल्ली-एनसीआर में ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में (पिछले 10 सालों में) 7,039 सक्रिय स्टार्ट-अप हैं, जबकि बेंगलुरु में ऐसे स्टार्ट-अप 5,234 हैं। तीसरे स्थान पर ऐसे 3,829 स्टार्ट-अप के साथ मुंबई का नंबर आता है।

हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में 2000 से भी कम स्टार्ट-अप कंपनियां हैं। वहीं एनसीआर में सबसे ज्यादा 4,491 कंपनियां दिल्ली में हैं। नोएडा में 1004 कंपनियां जबकि गुड़गांव में 1,544 कंपनियां हैं। भारतीय स्टार्ट-अप के कुल बाजार पूंजी का 50 फीसदी हिस्सी दिल्ली-एनसीआर में है।

एनसीआर में स्टार्ट-अप का कुल वैल्यूएशन 46-56 अरब डॉलर है। बेंगरलुरु और मुंबई में क्रमश: 32-37 और 10-12 अरब डॉलर है। हालांकि बीते सालों में स्टार्टअप की संख्या में गिरावट आई है। 2015 में 1,657 स्टार्ट-अप कंपनियां रजिस्टर की गई थी। वहीं 2018 में यह संख्या मात्र 420 रह गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now
Share
Published by
Huntinews Hindi

Recent Posts

Recurring Deposit: क्या आप भी करना चाहते हैं पैसों की बचत, यह बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Recurring Deposit: कोरोना कल के बाद लोगों के अंदर पैसे बचत करने को लेकर जिज्ञासा… Read More

सपने में इन चीजों को देखना देता है अदभुत संकेत, जानें

हर मनुष्य सपना देखता है। सपने में कई चीजें देखते हैं जो शुभ और अशुभ… Read More

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का क्या मतलब होता है?

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का मतलब क्या होता है? दोस्तों, इंसान की जिंदगी… Read More

Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई… Read More

धनहानि का संकेत देने वाले सपने, जो होते हैं बर्बादी का संकेत

Dhanhani ke Sapne: कुछ ऐसे भी सपने हम लोग देखते हैं जो बहुत अच्छे होते… Read More

बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा, जानिए सांप देखने का मतलब

Budhwar ko Saap Dekhna: बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? हिंदू धर्म… Read More