Article 370 हटाने वाली विधेयक को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से Article 370 को हटाने के लिए संसद ने विधेयक पारित कर दिया है। विधेयक को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद Article 370 अब जम्मू-कश्मीर को हिस्सा नहीं रहेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

सरकार ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत से इस विधेयक पारित करा लिया। विधेयक के पारित होने के साथ ही केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रीय प्रदेशों में विभक्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया है।

लद्दाख बिना विधानसभा युक्त केंद्र शासित प्रदेश होगा जबकि जम्मू-कश्मीर की अपनी विधानसभा होगी। दिल्ली भी एक केंद्र शासित प्रदेश है लेकिन यहां पर भी राज्य का अपना विधानसभा है। हालांकि केंद्र शासित प्रदेशों में विधानपरिषद नहीं होता है। जबकि एक पूर्ण राज्य के पास विधानसभा और विधानपरिषद् दोनों होते हैं।

भारत का राजपत्र

बता दें कि राष्ट्रपति से Aricle 370 को हटाने वाली विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानूनी रूप से लागू किया जा सकेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने संबंधी विधेयक का प्रस्ताव लोकसभा में रखा। लोकसभा में विधेयक को 352 मतों से पास करा लिया गया। विधेयक के विपक्ष में 72 मत पड़े। बता दें कि राज्यसभा में विधेयक को पहले ही पारित करा लिया गया था।

विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही विधेयक कानूनी रूप से लागू हो जाएगा।

संसद में गृहमंत्री ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का हिस्सा भी इस विधेयक के अंतर्गत आएगा जो अभी पीओके और अक्साई चिन के नाम से जाना जाता है। अमित शाह संसद में विपक्ष के सवालों के जबाव में कहा कि पीओके और अक्साई चिन भी दोनों केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा होगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now
Share
Published by
Huntinews

Recent Posts

Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई… Read More

धनहानि का संकेत देने वाले सपने, जो होते हैं बर्बादी का संकेत

Dhanhani ke Sapne: कुछ ऐसे भी सपने हम लोग देखते हैं जो बहुत अच्छे होते… Read More

बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा, जानिए सांप देखने का मतलब

Budhwar ko Saap Dekhna: बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? हिंदू धर्म… Read More

सपने में नंदी बैल देखना शुभ होता है अशुभ, क्या आपको भी दिखा है नंदी बैल?

सपने में नंदी बैल देखना - स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नंदी बैल दिखा… Read More

Sankasti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा को करें ऐसे प्रसन्न, बरसेगी कृपा

Sankasti Chaturthi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विशेष महत्व दिया जाता है। हर माह,… Read More

Deepak me Phool: दीपक में फूल बनने का क्या मतलब होता है?

दीपक में फूल (Deepak me Phool) बनने का मतलब है कि आपकी पूजा ईश्वर के… Read More