सचिन तेंदुलकर ने इरफान खान के निधन पर जताया शोक, कहा- मेरे फेवरेट थे

सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वे मेरे फेवरेट थे। मैं उनकी लगभग सभी फिल्में देखता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिजनों के प्रति संवेदना।’

क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक अभूतपूर्व प्रतिभा और प्रियता ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा के साथ सभी के दिल को छू लिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर अभिनेता इरफान के निधन पर लिखा, ‘ मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान जी के निधन समाचार से हृदय को गहरा दुख पहुंचा। परमात्मा ऐसे महान कलाकार की दिवंगत आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करे।’

बता दें कि अभिनेता इरफान खान न्यूरो ट्यूमर से ग्रस्त हो चुके थे। उन्होंने अपने कैंसर की बिमारी का लंदन में इलाज करवाया था। उन्होंने 2018 में दुनिया को अपने कैंसर की बिमारी के बारे में बताया था। इलाज कराकर भारत लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम भी किया था। मंगलवार को अचानक उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की दुखद खबर सुनाई।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

सचिन तेंदुलकर ने इरफान खान के निधन पर जताया शोक, कहा- मेरे फेवरेट थे

सचिन तेंदुलकर
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts