डेस्क। Amrapali Dubey Husband Name: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के पति के बारे में भोजपुरी दर्शक अक्सर जानना चाहते हैं। लेकिन भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की शादी (Amrapali Dubey Ki Shadi) अभी नहीं हुई है। एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया कि अभी उनकों उनकी पसंद का कोई लड़का मिला नहीं है। जिस दिन मिल जाएगा शादी कर लेंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना यूट्यूब पर सबको कर रहा है दिवाना
Amrapali Dubey Husband Name – आम्रपाली दुबे के पति कौन हैं?
अक्सर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ जोड़ा जाता है। दर्शक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को ही आम्रपाली दुबे का पति (Amrapali Dubey ka Husband) समझते हैं। लेकिन खुद आम्रपाली दुबे ने अपनी शादी और पति को लेकर कहा है कि ‘वह और दिनेश लाल यादव जी सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।’ दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्में करते हैं और दोनों के बीच बहुत ही अच्छा तालमेल है। आम्रपाली दुबे निरहुआ की रियल वाइफ (nirahua real wife) नहीं बल्कि रील वाइफ हैं।

फिल्मों में अक्सर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) दिनेश लाल यादव की पत्नी का रोल ही करती हैं। इस वजह से भोजपुरी दर्शकों में इसको लेकर भ्रम है। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने एक साथ कई फिल्में की हैं।
बता दें कि दोनों ने पहली बार भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी में एक साथ काम किया था। फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी (Nirahua Hindustani Movie) जबरदस्त हिट हुई थी। यह एक पारिवारिक फिल्म थी। इसके बाद आम्रपाली दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में देती रहीं।
दिनेश लाल यादव (Denesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey) की जोड़ी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से शुरू होकर आजतक चल रही है। दोनों ने अबतक दर्जनों फिल्में एक साथ किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आता है। कई भोजपुरी फिल्म में सिर्फ दर्शक आम्रपाली निरहुआ का रोमांस देखने आते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फिल्मों का भोजपुरी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव के अलावा भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ भी काम किया है। पवन सिंह को लॉलीपॉप सिंगर के नाम से भी पूरी दुनिया में जाना जाता है।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) मूल रूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले टीवी धारावाहिक में भी काम किया है। टीवी धारावाहिक ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में आम्रपाली दुबे ने सुमन का किरदार निभाया था। इसके अलावा सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ में स्वेता सिंह किरदार निभाया था।
बता दें कि आम्रपाली दुबे की शादी अभी नहीं हुई है इसलिए आम्रपाली दुबे के पति (Amrapali Dubey ka Husband) भी नहीं हैं। इसको लेकर खुद आम्रपाली दुबे ने साफ कर दिया है कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है और न ही कोई उनका बॉयफ्रेंड है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































