Akshara Singh Biography Hindi: जीवनी, पति, करियर और परिवार

Akshara Singh Biography Hindi

डेस्क। Akshara Singh Biography in Hindi: अक्षरा सिंह भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई में हुआ। अभिनेत्री का गृहराज्य बिहार है और वो पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह की शादी अभी नहीं हुई है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। अक्षरा सिंह के पति का नाम अक्सर लोग सर्च करते हैं, लेकिन उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। पवन सिंह अक्षरा सिंह के को-स्टार थे, हालांकि फिलहाल अभी दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं।

Akshara Singh Biography in Hindi: अक्षरा सिंह की जीवनी एक नजर में
  • अक्षरा सिंह का वास्तविक नाम- अक्षरा सिंह
  • शारीरिक संरचना- कलर गेहुंआं
  • बालों का रंग – काला
  • आँखों का रंग – काला (लालिमा लिए हुए)
  • जन्मतिथि- 30 अगस्त 1993
  • आयु- 27 वर्ष (2020 के अनुसार)
  • जन्म स्थान- मुंबई, भारत
  • गृहनगर- पटना, बिहार
  • अक्षरा सिंह का धर्म- हिंदू धर्म
Akshara Singh Biography Hindi
Akshara Singh Biography Hindi

Akshara Singh Biography – अक्षरा सिंह वैसे तो मुंबई में रहती हैं, लेकिन उनका गृहनगर बिहार है। बिहार की राजधानी पटना में उनका घर है। अक्षरा सिंह ने पहली भोजपुरी फिल्म प्राण जाई पर वचन ना जाई से अपनी भोजपुरी फिल्मों के सफर की शुरुआत की। यह फिल्म 2011 में आई थी। फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ थे भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन। अक्षरा सिंह का पहला टीवी सीरियल था- काला टीका। यह टीवी सीरियल हिंदी में था और 2015 से 2017 के बीच प्रसारित हुआ था।

Akshara Singh Family- अक्षरा सिंह के परिवार के बारे में
  • अक्षरा सिंह की माता- निलिमा सिंह
  • अक्षरा सिंह के पिता- बिपिन इंद्रजीत सिंह
  • अक्षरा सिंह के भाई- केशव सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ कई फिल्मों में और एल्बम में अपनी आवाज भी दी है। उनका सबसे चर्चित एल्बल है ‘दिल बोले बम बम बम’ जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस एल्बम के कुछ गानों में उन्होंने अपनी आवाज दी है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म “सत्यमेव जयते” में भी काम किया जो फिल्म काफी हिट रही। इस फिल्म ने अभिनेत्री को रातोंरात भोजपुरी सिनेमा जगत में एक सितारा बना दिया। बता दें कि अक्षरा सिंह अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को घूमना, नाचना और गाना पसंद है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है। अक्षरा सिंह ने सत्यमेव जयते के बाद 2013 में आई फिल्म दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में भी अभिनय किया। धीरे-धीरे अक्षरा सिंह भोजपुरी की सफल अभिनेत्रियों की कतार में खड़ी हो गईं। आज अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी नाम है।

Akshara Singh Biography Hindi
Akshara Singh Biography Hindi

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का फैन फ्लोइंग जबरदस्त है। मोनालिसा, संभावना सेठ और आम्रपाली दुबे के बाद अगर किसी का नाम आता है तो वह हैं अक्षरा सिंह। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन्हीं नामों के इर्द-गिर्द घूमती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आज इन्हीं अभिनेत्रियों ने इंटरनेशनल लेवल पर ला खड़ा किया है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त की।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

अक्षरा सिंह की जोड़ी पवन सिंह के साथ काफी हिट रही है। हालांकि अभी दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ काम नहीं कर रहे हैं। दोनों के बीच कुछ व्यक्तिगत विवाद है। अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 5 से 8 लाख रूपए (अनुमानित) तक चार्ज करती हैं।

अक्षरा सिंह के फिल्मों के नाम – Akshara Singh Bhojpuri Film List
  • Dhadkan
  • Hum hain Lootere
  • Sarkar raj
  • Satya
  • Dilwala
  • Tabadla
  • Humar Tridev
  • Pratigya 2
  • Thok deb
  • Balma biharwala
  • Banaraswali
  • Diler
  • Kaalia
  • Bajrang
  • Ek Bihari Sau Pe Bhari
  • Humaar Devdaas
  • Sajan chale sasural 2
  • Main hoon hero no 1
  • Sathiya
  • Betaab
  • Ek nirahua sirfira
  • Karela kamal dharti ke laakh

अक्षरा सिंह के पसंदीदा एक्टर हैं शाहरूख खान और पसंदीदा अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। अक्षरा को गुलाबी रंग पसंद है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Akshara Singh Biography Hindi: जीवनी, पति, करियर और परिवार

Akshara Singh Biography Hindi
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts