लगे रहो मुन्नाभाई के बाद मुन्नाभाई 3 पर जुटे विदु विनोद चोपड़ा

लगे रहो मुन्नाभाई

मुंबई। मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई के बाद मेकर्स ने एक लंबा गैप लिया। अब खबर है कि लगे रहो मुन्नाभाई और मुन्नाभाई एमबीबीएस की सफलता के बाद मेकर्स ने इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म की घोषणा भी जल्द ही करने की तैयारी में हैं।

हालांकि, तकरीबन 14 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद अब तक मेकर्स इस फेवरिट जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर नहीं उतार सके थे, लेकिन फैन्स का यह इंतज़ार अब खत्म होता दिख रहा है। विधु विनोद चोपड़ा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा, मैं वाकई मुन्ना भाई बनाना चाहता हूं। यह फिल्म (शिकारा) काफी थका देनेवाली रही, क्योंकि यह मेरे दिल के बेहद करीब है। अब मैं कुछ फन फिल्में बनाना चाहता हूं।

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि मैं पिछले काफी समय से मुन्ना भाई पर काम करना चाहता हूं। अब फाइनली, हमारे पास ऐसा कुछ है जो मैं करना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा, मुन्ना भाई 3 संजय दत्त के साथ बनेगी और हां उम्मीद है कि इसमें वो सभी मौजूद होंगे। मैं इस पर 10 फरवरी से काम शुरू करने जा रहा हूं। हमारे पास अच्छा आइडिया है, लेकिन पहले हमें उसपर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि मैं नहीं बता सकता कि इसे बनाने में मुझे कितना समय लगेगा, लेकिन मैं इसे बनाना चाहता हूं। जब भी मैं कहीं जाता हूं, लोग मुझसे इसी बारे में पूछते हैं। यहां तक कि एयरपोर्ट पर भी लोग मुझसे यही सवाल करते हैं कि फिल्म मुन्ना भाई कब आएगी?  इसलिए इससे पहले कि लोग नाराज हो जाएं, हमें इसे बनाना ही होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

मेकर्स द्वारा कंफर्म करने के बाद अब मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाते देखने की उत्सुकता फैन्स में यकीनन जाग चुकी है। हालांकि, फिल्म में कौन-कौन होंगे, इसके लिए अभी दर्शकों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

लगे रहो मुन्नाभाई के बाद मुन्नाभाई 3 पर जुटे विदु विनोद चोपड़ा

लगे रहो मुन्नाभाई
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts